Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंत्री डॉ.संतोष कुमार सुमन ने नित्यानंद राय और शांभवी चौधरी के लिए लोगों को किया गोलबंद, कहा – जनता का मिजाज है 400 पार
    बिहार बेगूसराय राजनीति

    मंत्री डॉ.संतोष कुमार सुमन ने नित्यानंद राय और शांभवी चौधरी के लिए लोगों को किया गोलबंद, कहा – जनता का मिजाज है 400 पार

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 6, 2024Updated:May 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
    पटना ,बिहार :हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा हम (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री डॉ.संतोष कुमार सुमन ने उजियारपुर और समस्तीपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से एनडीए समर्थित उम्मीदवार क्रमशः केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री सह भाजपा नेता नित्यानंद राय और लोजपा की शांभवी चौधरी के पक्ष में सघन जनसंपर्क कर जनता को गोलबंद किया और एक बार फिर से केंद्र में मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया. डॉ.संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बिहार की जनता के दिलोदिमाग में मोदी सरकार की विकास वाली छवि है. देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जो 10 सालों में कर दिखाया, वो विपक्ष कभी नहीं कर सकता. तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार में लिप्त रहने वाली कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियों को देश की जनता नकार चुकी है. इसलिए तीसरी बार भी देश में जनता का मिजाज 400 पार है.

    मंत्री ने गाँव – गाँव घूमकर कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए ने तुष्टिकरण के बजाय देश के लोगों की संतुष्टिकरण का रास्ता चुना. हमारे प्रधानमंत्री तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण की राजनीति में विश्वास करते हैं. उन्होंने कहा कि राजद और उसके गठबंधन के लोग सिर्फ सत्ता चाहते हैं. जब देश मोदी की गारंटी के बारे में बात करता है, तो वे (विपक्ष) धर्म के नाम पर आरक्षण की बात करते हैं. जो लोग भ्रष्टाचार और ‘‘जंगल राज” के प्रतीक हैं, वे सुशासन के बारे में बात नहीं कर सकते, जब हमारे प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात करते हैं. पीएम मोदी बार-बार कर रहे हैं देश से भ्रष्टाचार हटना चाहिए. भ्रष्टाचार सबसे बड़ी महामारी है, जो पूरे विकास की गति को रोक देती है. लेकिन ये लोग कभी जात पर भटकाएंगे, कभी धर्म पर भटकाएंगे. ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेशनल अवार्ड से सम्मानित हुए डॉक्टर रौशन,बढ़ाया पूरे बिहार का मान।
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.