Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा को आदिवासियों के नाम पर वोट तो क्या आदिवासियों का नाम लेने का भी अधिकार नहीं :मुख्य मंत्री सोरेन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    भाजपा को आदिवासियों के नाम पर वोट तो क्या आदिवासियों का नाम लेने का भी अधिकार नहीं :मुख्य मंत्री सोरेन

    News DeskBy News DeskMay 5, 2024No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा को आदिवासियों के नाम पर वोट तो क्या आदिवासियों का नाम लेने का भी अधिकार नहीं – मुख्य मंत्री सोरेन

    सनत कुमार प्रधान

    चक्रधरपुर। भाजपा को आदिवासियों के नाम पर वोट तो क्या आदिवासियों का नाम लेने का भी अधिकार नहीं है। यह बात सूबे के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा। उन्होंने शनिवार को चक्रधरपुर प्रखंड के सिलफोड़ी पंचायत के बूढ़ीगोडा स्कूल मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की जनसभा में सिंहभूम जिला के महागठबंधन के प्रत्याशी जोबा माझी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुआ कहा की प्रत्येक पांच साल में एक बार चुनाव आता है जो अगले पांच साल तक देश की दशा और दिशा तय करता है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है तब से झूठ का बीज बोया है।

     

     

    सिंहभूम के चाईबासा में प्रधान मंत्री आए बड़ी बड़ी बातें कही लेकिन उन्होंने आदिवासी मूलवासियों के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा। उन्होंने कहा की 2014 में सत्ता में आने से पहले भाजपा सरकार ने उस समय के 4 सौ रुपया गैस सिलेंडर और 60 रुपए के डीजल और पेट्रोल की कीमत पर महंगाई का आरोप लगाकर बहुत जोर शोर से चिल्ला चिल्ला कर प्रदर्शन किया। लेकिन आज गैस सिलेंडर की कीमत 11 ,12 सौ ओर पेट्रोल और डीजल की कीमत 100 रुपया से पार कर गया है।आज महंगाई आसमान छू रहा है। सत्ता से आने से पहले भाजपा ने प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने, विदेश जमा काला धन वापस लाकर प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15- 15 हजार रूप जमा करने का वादा किया था जो जुमला साबित हुआ। उन्होंने आरोप लगाया की केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के द्वारा पारित किया गया सरना कोड लागू नहीं किया वहीं आल्चिकी को संविधान की आठवीं सूची में शामिल करने की मांग पर चुप्पी साध ली। पिछड़ी जाति के लिए आरक्षण लागू नही किया। राज्य में जल जंगल और जमीन के हक के लिए 1932 के खतियान के तहत स्थानीय नीति को भी लागू नहीं किया। उन्होंने प्रधान मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा की केंद्र सरकार ने आदिवासियों के वन अधिकार अधिनियम को शिथिल कर दिया। कोल्हान के शहीद पोटो हो, मोरा मुंडा की धरती पर

     

     

     

    जल जंगल जमीन की लड़ाई लड़ कर शहीद होने वाले कई आंदोलकारी की धरती पर आदिवासियों के हक के लिए बात नही करने वाले भाजपा को वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है। मुख्य मंत्री सोरेन ने कहा की जल जंगल जमीन और झारखंड आंदोलन भी वीर शहीदों की इसी पावन धरती से शुरुआत हुआ था। देश में लोकतंत्र, संविधान और आदिवासियों की अस्मिता की रक्षा के लिए भी यह आंदोलन कोल्हान की इस पावन धरती से शुरुआत हो रही है। उन्होंने उपस्थित जनता से अपील किया की इस मौके को जायर न होने दें और सभी को 13 मई के दिन घरों से बाहर निकलकर महागठबंधन के प्रत्याशी जोबा माझी को तीर धनुष छप में वोट देकर भारी मतों से विजई बनाएं।

     

    बाबा साहेब के बनाए संविधान और आदिवासियों की अस्मिता बचाने की लड़ाई- जोबा माझी सिंहभूम लोकसभा सीट के महागठबंधन के प्रत्याशी व मनोहरपुर के विधायक जोबा माझी ने कहा की यह चुनाव बाबासाहेब अम्बेडकर के बनाए देश का संविधान बचाने तथा आदिवासियों की अस्मिता बचाने की लड़ाई है। राज्य के 14 लोकसभा सीटों में सिंहभूम लोकसभा सीट अति महत्वपूर्ण है। आदिवासियों के अस्मिता और मान सम्मान बचाने का समय है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा की उन्हें 10 साल तक कोल्हान याद नही आया। प्रधान मंत्री ने सुंदर सुंदर बातों से ठगने का काम किया।

     

     

     

    श्रीमती माझी ने कहा की प्रधान मंत्री कोल्हान का पिछले पांच साल का कार्यकाल का लेखा जोखा दें। उन्होंने कहा की प्रधान मंत्री ने कोल्हान की धरती पर ईचा खारखाई परियोजना का जिक्र नहीं किया। सरना कोड के बारे में भी कुछ नही कहा। चाईबासा की जनसभा में प्रधान मंत्री अपनी उपलब्धियां बताने के बजाय दूसरों में दोष ढूंढने लगे। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार के द्वारा आदिवासियों को अपने हक से बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों से 13 मई को झारखंड मुक्ति मोर्चा के चुनाव चिन्ह तीर धनुष में वोट देकर गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने तथा एनडीए की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर जाने की बात कही। उन्होंने कहा की सिंहभूम लोकसभा सीट से जीत का श्री गणेश करेंगे केंद्र सरकार।पर आरोप लगाया की पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को षडयंत्र के तहत फंसाया गया है। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा की आपका एक एक वोट बहुत कीमती है।

     

     

    साफ सुथरी लड़ाई है : बन्ना गुप्ता

    आदिवासियों को वोट से वंचित करने के लिए बूथों को क्लस्टर कर दिए जाने का आरोप लगाया तथा चाहे कितनी भी दूरी क्यों न हर हाल में वोट देने जाना है और इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकना है। साफ सुथरी लड़ाई है – बन्ना गुप्ता राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा की यह चुनाव प्रेम और सौहार्द तथा साफ सुथरी लड़ाई है। सिद्धू कनूह के इस पावन धरती पर सिंहभूम लोकसभा सीट से

     

    जनसभा में यह भी मौजूद थे चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव की अध्यक्षता तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य की मंच संचालन में आयोजित इस जनसभा में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन,स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता प्रत्याशी श्रीमती जोबा माझी, विधायक तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव सहित अन्य अतिथियों का फूलों की गुलदस्ता से स्वागत किया गया। स्वागत भाषण अन्यों में से झामुमो के जिला सचिव सोनाराम देवगम, झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो,

     

     

    कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, मानकी मुंडा संघ के प्रदेश अध्यक्ष गणेश पाट पिंगुआ, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेम मुंडारी, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम बंकीरा, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामड, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण देव शाह, झामुमो के प्रखंड सचिव ताराकांत सिजूई, जिला परिषद सदस्य मीना जोको,पिछड़ी मोर्चा के जय जगनाथ प्रधान, प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई, सिलगोड़ी पंचायत के मुखिया,मानकी मुंडा संघ व।बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

    भाजपा को आदिवासियों के नाम पर वोट तो क्या आदिवासियों का नाम लेने का भी अधिकार नहीं - मुख्य मंत्री सोरेन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदैनिक पंचांग एवं राशिफल
    Next Article कृषि व्यवसाय नवीन कुमार के साथ-साथ सैकड़ो की संख्या में उनके समर्थकों ने आएचजसू पार्टी का दामन थामा।

    Related Posts

    कौशल किशोर सिंह स्मृति सम्मान समारोह सह नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़, तुलसी भवन में सजी सांस्कृतिक महफिल

    April 18, 2026

    तुलसी भवन में भोजपुरी नाट्य महोत्सव में यमलोक में करप्शन का भव्य मंचन

    April 18, 2026

    चाईबासा के सारंडा में CRPF स्पेशल DG का अल्टीमेटम: एक महीने में सरेंडर नहीं तो नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कौशल किशोर सिंह स्मृति सम्मान समारोह सह नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़, तुलसी भवन में सजी सांस्कृतिक महफिल

    तुलसी भवन में भोजपुरी नाट्य महोत्सव में यमलोक में करप्शन का भव्य मंचन

    चाईबासा के सारंडा में CRPF स्पेशल DG का अल्टीमेटम: एक महीने में सरेंडर नहीं तो नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई

    पतरातू कार्यशाला के लिए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दिया गया निमंत्रण 

    जमशेदपुर में गिरफ्तारी नहीं होने पर अल्टीमेटम: ट्रेलर ओनर एसोसिएशन अध्यक्ष का 27 अप्रैल से आमरण अनशन, आत्मदाह की चेतावनी

    तुलसी भवन में सजा भोजपुरी संस्कृति का रंगमंच: कौशल किशोर सिंह स्मृति नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़

    टाटा मेन हॉस्पिटल में दो नई शव वाहन एंबुलेंस की शुरुआत, अंतिम यात्रा सेवाओं को मिली नई मजबूती

    जमशेदपुर में चापड़बाजी का बढ़ता ग्राफ, 5 आरोपी गिरफ्तार

    XLRI – Xavier School of Management का 24वां दीक्षांत समारोह: 377 प्रतिभागियों को मिली डिग्री, उद्योग-शिक्षा साझेदारी पर जोर

    संतुष्टि सेवा फाउंडेशन: संजय बाली का भव्य सम्मान | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.