Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JAMSHEDPUR:जनप्रतिनिधि लोकसभा चुनाव में व्यस्त,सरकारी महकमा चुनाव प्रतिशत बढ़ाने में बहा रही है पसीना,गैर कंपनी इलाकों के लोग बूंद- बूंद पानी को तरस रहे हैं
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    JAMSHEDPUR:जनप्रतिनिधि लोकसभा चुनाव में व्यस्त,सरकारी महकमा चुनाव प्रतिशत बढ़ाने में बहा रही है पसीना,गैर कंपनी इलाकों के लोग बूंद- बूंद पानी को तरस रहे हैं

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जनप्रतिनिधि लोकसभा चुनाव में व्यस्त,सरकारी महकमा चुनाव प्रतिशत बढ़ाने में बहा रही है पसीना,गैर कंपनी इलाकों के लोग बूंद- बूंद पानी को तरस रहे हैं

     

    JAMSHEDPUR:जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है.गैर कंपनी इलाकों के लोग बूंद- बूंद पानी को तरस रहे हैं. सरकारी दावे कागजों पर धरे रह गए हैं. सरकारी योजनाएं फेल हो चुकी है. जनप्रतिनिधि लोकसभा चुनाव में व्यस्त हैं और सरकारी महकमा चुनाव प्रतिशत बढ़ाने में पसीना बहा रही है. यहां बात कर रहे हैं पोटका विधानसभा अंतर्गत परसुडीह के किताडीह मस्जिद रोड की. यहां पानी की भारी किल्लत है. बड़ी आबादी को हर दिन पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है.

     

     

     

    डीएमएफटी मद से करीब 6 लख रुपए की लागत से एक जल मीनार का निर्माण कराया गया था मगर वह जल मीनार अब शोभा की वस्तु बनकर रह गई है. विधायक संजीव सरदार ने बड़े तामझाम से इस जल मीनार का उद्घाटन किया था. उन्होंने दावा किया था कि अब क्षेत्र के लोगों को पानी की कोई समस्या नहीं होगी, मगर एक साल बीतते- बीतते जल मीनार ने दम तोड़ दिया है. उद्घाटन होने के कुछ दिनों के बाद से ही समस्याओं का सिलसिला शुरू हो गया.

     

     

     

    आए दिन इस जलमीनार में कुछ ना कुछ समस्या देखने को मिलती है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मोटर जलने से जलमीनार पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ था. स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर सरकारी बाबुओं तक गुहार लगाई मगर किसी ने सुध नहीं ली. आपस में चंदा इकट्ठा कर किसी तरह मोटर मरम्मत कराया है मगर इतनी बड़ी आबादी के लिए यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं है.

     

     

    यदि पानी की समस्या दूर नहीं हुई तो आगामी लोकसभा चुनाव में इसका बदला लेंगे. हम उसी जनप्रतिनिधि का चयन करेंगे जो हमारे लिए पानी की मुकम्मल व्यवस्था करेगा. वैसे चुनाव में यह मुद्दा कितना हावी रहेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, क्योंकि हाल के दिनों में हुए चुनाव में मुद्दों की बात नहीं होती है. सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की बात नहीं होती है.

     

     

    अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या वाकई क्षेत्र की जनता पानी की समस्या को लेकर आगामी चुनाव में कोई बड़ा कदम उठाते हैं या हर चुनाव की तरह जनता अपने दुख- तकलीफ को भूल जनप्रतिनिधि से सवाल करने के बजाय उनके जुमले पर भरोसा करेंग

    गैर कंपनी इलाकों के लोग बूंद- बूंद पानी को तरस रहे हैं जनप्रतिनिधि लोकसभा चुनाव में व्यस्त सरकारी महकमा चुनाव प्रतिशत बढ़ाने में बहा रही है पसीना
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी जी के सपनों और नीतियों को बढ़ावा देने निकले है संसद विद्युत वरण महतो: नीरज सिंह
    Next Article भगवानपुर बाजार स्थित हीरो एजेंसी के उपर खुला एनडीए का कार्यालय

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.