Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सात जून को रिलीज होगी बहुप्रतीक्षित मैथिली फिल्म ‘विद्यापति’
    बिहार

    सात जून को रिलीज होगी बहुप्रतीक्षित मैथिली फिल्म ‘विद्यापति’

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 4, 2024Updated:May 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रदीप कुमार नायक की रिपोर्ट

    मधुबनी : मैथिली की बहुप्रतीक्षित सिग्नेचर फिल्म विद्यापति को 7 जून को रिलीज किया जायेगा। इस फिल्म दरभंगा के शाहिल सिने प्लेक्स में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का प्रसारण प्रतिदिन चार शो में किया जाएगा। शाहिल सिने प्लेक्स को किसी जमाने में लाइट हाउस के नाम से जाना जाता है।

    इसकी जानकारी फिल्म के प्रिंसिपल निर्माता विनोद कुमार झा उर्फ सरकार ने दी। जानकी मैथिली पुस्तक केंद्र पर आयोजित एक कार्यक्रम में सरकार ने कहा कि मैथिली फीचर फिल्म ‘विद्यापति’ महाकवि विद्यापति के जीवन पर आधारित फीचर फिल्म है। इसमें महाकवि के जीवन के विविध पहलुओं को उद्घाटित किया गया है। ऐसे अनछुए पहलुओं को इसमें सामने लाया गया है जिसके बारे में लोगों को नहीं के बराबर जानकारी थी। यह फिल्म न सिर्फ हमारा ज्ञानवर्धन करता है, बल्कि मनोरंजन के लिहाज से भी यह फिल्म सर्वोत्कृष्ट है। राग-विराग, प्रेम और सौन्दर्य के साथ समर्पण की अद्भुत कथा जानकी फिल्म्स प्रोडक्शन के माध्यम से लोगों के सामने लाई गई है।

    निर्माता सुनील कुमार झा ने कहा कि मैथिली में विद्यापति के जीवन पर आधारित एक मुकम्मल फिल्म का अभाव था। फीचर फिल्म विद्यापति न सिर्फ इस कमी को पूरा करती है, बल्कि अपने दर्शकों का पूरा ध्यान रखती है और उनका बेहतर ढंग से मनोरंजन करने में सक्षम है। यह फिल्म सभी मैथिली भाषियों के लिए इसलिए जरूरी है क्योंकि यह फिल्म हमें चेतना के स्तर पर भी आगे रखती है।

    इस फिल्म को मैथिली के चर्चित निर्देशक श्याम भास्कर ने निर्देशित किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री भास्कर ने कहा कि इस फिल्म का निर्माण करने में हमें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा। विद्यापति के कालखंड को पर्दे पर उतारना कोई आसान काम नहीं था। लेकिन हमारी टीम ने इन चुनौतियों को स्वीकार किया और यह फिल्म आज आप लोगों के समक्ष प्रदर्शन के लिए तैयार है। हमें आशा और विश्वास है कि इस फिल्म को समस्त मिथिला वासियों का प्रेम और स्नेह मिलेगा। उन्होंने मिथिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि इस फिल्म को आप देखें। हमें पूरा विश्वास है कि यह फिल्म आपके दिलों में जगह बनाने में कामयाब होगी। उन्होंने बताया कि उनके निर्देशन में विद्यापति के जीवन पर आधारित रेडियो नाटक का प्रसारण दरभंगा आकाशवाणी से कई किस्तों में किया जा चुका है। श्रोताओं ने इस रेडियो नाटक का जमकर सराहना की और इस नाटक के कारण अचानक रेडियो की बिक्री बढ़ जायेगी। श्याम भास्कर ने बताया कि इस फिल्म को विभिन्न भारतीय भाषाओं में रिलीज करने की योजना है।
    कार्यक्रम को इस फिल्म के अभिनेता तुषार झा ने भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि वे इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से फिल्म को देखने की अपील की। कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में अत्याधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है जो सहज ही दर्शकों का मन मोह लेती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविद्यार्थी परिषद ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
    Next Article नामांकन में शामिल हुए अमित श्रीवास्तव, समीर मोहंती को दी जीत की अग्रिम बधाई.

    Related Posts

    3 लाख का ईनामी कुख्यात गैंगस्टर भोला सिंह लाया गया बाढ़, 12 साल से दे रहा था चकमा

    June 2, 2026

    क्या भूमिहार समाज केवल चुनावी समय में ही याद आता है?

    June 1, 2026

    मधेपुर में “विवेकानंद समर कैंप 2026” का भव्य शुभारंभ, बच्चों में दिखा उत्साह

    June 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.