Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेठी-रायबरेली से गांधी परिवार ने लड़ा चुनाव तो जाएगा गलत संदेश: मल्लिकार्जुन खरगे
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    अमेठी-रायबरेली से गांधी परिवार ने लड़ा चुनाव तो जाएगा गलत संदेश: मल्लिकार्जुन खरगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अमेठी-रायबरेली से गांधी परिवार ने लड़ा चुनाव तो जाएगा गलत संदेश: मल्लिकार्जुन खरगे
    नई दिल्ली:  अमेठी-रायबरेली को लेकर कांग्रेस के मन की दुविधा अभी तक शांत नहीं हो सकी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सोनिया गांधी से साफ शब्दों में कह चुके हैं कि यदि अमेठी रायबरेली से गांधी परिवार नहीं उतरा तो उत्तर भारत में गलत संदेश जाएगा. बुधवार को कांग्रेस आलाकमान की एक महत्वपूर्ण बैठक में इस मसले पर गंभीर चर्चा की गई. इसके अलावा अमेठी और रायबरेली में भी अलग-अलग बैठकें की गईं, ताकि कोई नतीजा निकल सकें, हालांकि ऐसा हो नहीं सका.

     

     

    अमेठी और रायबरेली में नामांकन का कल आखिरी दिन है, लेकिन अभी तक कांग्रेस ने यहां से अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि रायबरेली से प्रियंका गांधी और अमेठी से राहुल गांधी चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन अब तक फैसला नहीं हो सका है. कांग्रेस विधायक केएल शर्मा की मानें तो बुधवार को भी रायबरेली और अमेठी में बैठकें हुईं. सभी को उम्मीद है कि इन सीटों से गांधी परिवार ही मैदान में उतरेगा.कांग्रेस में अमेठी और रायबरेली सीट को लेकर लगातार मंथन चल रहा है. सभी पहलुओं पर चर्चा के साथ इस बात पर भी जोर दिया जा रहा है कि जीत या हार में कांग्रेस का क्या नफा नुकसान होगा. इसी को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी से कहा है कि अमेठी और रायबरेली से यदि गांधी परिवार नहीं लड़ेगा तो पूरे उत्तर भारत में खराब संदेश जाएगा.

     

     

    बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने भी स्पष्ट शब्दों में ये कह दिया है कि में अमेठी से चुनाव लड़ लूंगा, मैं हार से नहीं डरता हूं, लेकिन ये तय है कि मैं वायनाड नहीं छोडूंगा. उधर प्रियंका गांधी का मानना है कि आजादी के आंदोलन से निकले दल के तीनों गांधी संसद में हों ये अच्छा नहीं रहेगा.

    खरगे ने सोनिया गांधी ने कह दिया है कि अमेरठी और रायबरेली से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को ही लड़ना होगा, संदेश देना जरूरी है, वरना कम से कम कोई एक तो लड़े ही. ऐसे में अब सोनिया गांधी के वीटो का इंतजार किया जा रहा है. हालांकि अमेठी और रायबरेली में नामांकन की अंतिम तिथि कल है, ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या खरगे और सोनिया के हस्तक्षेप को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मानेंगे या नहीं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट से बाबा रामदेव को झटका: माफीनामे की मांगी ओरिजिनल कॉपी
    Next Article सांसद प्रत्याशी ऐसा होना चाहिए जो गरीबी दूर करने के लिए सार्थक प्रयास करें:आलोक सिंह

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.