Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गिरिडीहः  गांडेय उपचुनाव के लिए कल्पना सोरेन ने भरा नामांकन पर्चा
    Breaking News Headlines झारखंड रांची राजनीति

    गिरिडीहः  गांडेय उपचुनाव के लिए कल्पना सोरेन ने भरा नामांकन पर्चा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गिरिडीहः  गांडेय उपचुनाव के लिए कल्पना सोरेन ने भरा नामांकन पर्चा

    गिरिडीहः 20 मई को लोकसभा चुनाव के साथ गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए भी मतदान होना है. ऐसे में इस सीट को लेकर नामांकन पर्चा दाखिल किया जा रहा है. सोमवार को इस सीट के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से कल्पना सोरेन ने नामांकन पर्चा दाखिल किया.

     

    नामांकन दाखिल करने के समय सूबे के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मौजूद थे. उनके अलावा मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री बेबी देवी, मिथिलेश ठाकुर, सत्यानंद भोक्ता, बसंत सोरेन, राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सुदिव्य कुमार, बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह के साथ कल्पना सोरेन सोमवार की दोपहर गांडेय विधानसभा निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी के चैंबर में पहुंची और यहां नामांकन पर्चा दाखिल किया.

     

     

    सरफराज अहमद के इस्तीफा के बाद खाली हुई सीट

    यहां बता दें कि राज्य के राजनीतिक उठा पटक के बीच दिसंबर 2023 में गांडेय के विधायक सरफराज अहमद ने इस्तीफा दे दिया था. सरफराज के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हो गई. बाद में झामुमो ने सरफराज अहमद को राज्यसभा का सांसद बनाया. इस बीच लोकसभा चुनाव के साथ गांडेय विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई. चुनाव घोषणा के साथ ही यह तय हो गया था कि जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन इस सीट से झामुमो की प्रत्याशी रहेंगी.

     

     

     

    गांडेय उपचुनाव को लेकर कल्पना ने भरा नामजदगी का पर्चा

    गिरिडीहः पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन गांडेय विधानसभा सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने गिरिडीह समाहरणालय पहुंची. कल्पना झामुमो की उम्मीदवार हैं. रविवार देर शाम को ही वह गिरिडीह पहुँच गयी थी. सोमवार को नामांकन पर्चा भरने के लिए वह उत्सव उपवन से लाव लश्कर के साथ सीधे समाहरणालय पहुंची.

     

     

    जहां 31 गांडेय निर्वाचन पदाधिकारी गुलाम समदानी के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया मौक़े पर सूबे के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ,राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद, मंत्री बादल पत्र लेख, मंत्री आलमगीर आलम ,मंत्री बेबी देवी, मंत्री मिथिलेश ठाकुर , सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू, माले विधायक बिनोद सिंह सहित झामुमो के कई कद्दावर नेता के अलावा इंडिया ब्लॉक के कई नेता मौजूद थे. नामांकन के उपरांत पपरवाटांड खेल मैदान में सभा का आयोजन किया जाएगा.

     

     

    नामांकन प्रक्रिया के बाद आयोजित जन सभा में वह मुख्यमंत्री के साथ शामिल होंगी. इस दौरान नामांकन को लेकर कार्यकर्त्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. जिले के कार्यकर्ताओं के अलावा समीप के कई जिले के कार्यकर्त्ता भी इस दौरान मौजूद रहें

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेमंत सोरेन की याचिका पर ED को नोटिस, 6 मई को होगी सुनवाई
    Next Article सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को बड़ा झटका : संदेशखाली मामले में जारी रहेगी सीबीआई जांच

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.