Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत चाईबासा शहर स्थित खिरवाल धर्मशाला में इंडिया गठबंधन के मुख्य चुनाव कार्यालय का झामुमो प्रत्याशी जोबा मांझी और मंत्री दीपक बिरूवा ने फीता काटकर उद्घाटन किया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत चाईबासा शहर स्थित खिरवाल धर्मशाला में इंडिया गठबंधन के मुख्य चुनाव कार्यालय का झामुमो प्रत्याशी जोबा मांझी और मंत्री दीपक बिरूवा ने फीता काटकर उद्घाटन किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 28, 2024Updated:April 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत चाईबासा शहर स्थित खिरवाल धर्मशाला में इंडिया गठबंधन के मुख्य चुनाव कार्यालय का झामुमो प्रत्याशी जोबा मांझी और मंत्री दीपक बिरूवा ने फीता काटकर उद्घाटन किया

    कार्यालय उद्घाटन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री दीपक बिरूवा ने कहा कि सभी लोगों के सहयोग से एक बेहतर परिणाम सामने आएगा। इंडी गठबंधन का प्रयास है कि पूरे देश से भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि झारखंड झुकेगा नहीं, इंडी गठबंधन रुकेगा नहीं। मंत्री ने कहा कि जीत के संकल्प के साथ आज से सभी लोग अपनी-अपनी जिम्मेदारी को पूरी करने में लग जाए। सिंहभूम सीट गठबंधन ही जीतेगा। इसके लिए हमसब का सामूहिक प्रयास जरूरी है।

    बाईट: दीपक बिरूवा

    इंडी गठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के साथ-साथ पूरे सिंहभूम के मतदाताओं से इंडी गठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सिंहभूम के लोगों के उम्मीद और भरोसे पर ही गठबंधन ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है। उन्होंने अपील किया कि हम सभी को मिलकर जीत दर्ज करनी है। दबे-कुचले और पिछड़े, गरीबों की आवाज उठाने वाले और उनके लिए काम करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दबाने की कोशिश की जा रही है। महागठबंधन की जीत होगी, तभी अन्याय का सिलसिला रूकेगा।

    बाईट : जोबा मांझी

    मझगांव विधायक निरल पुरती ने कहा कि पिछले चुनाव में भी सिंहभूम सीट पर मुकाबला गठबंधन और भाजपा के बीच ही था और गठबंधन ने जीत दर्ज की थी। इस बार भी लड़ाई भारतीय जनता पार्टी से ही है और हम सब का विश्वास है कि एक बार फिर जीत गठबंधन की ही होगी।

    बाईट : निरल पुरती

    कार्यालय उद्घाटन के मौके पर विधायक सह झामुमो जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव, विधायक निरल पुरती, बिहार विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ चांपिया, पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा , चाईबासा चेंबर के अध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल, फेडरेशन के उपाध्यक्ष नितिन प्रकाश, हो समाज महासभा से कृष्ण चंद्र बोदरा, वैश्य समाज के अध्यक्ष सुनील साव, सीएनआई चर्च से शशि केरकेट्टा, और अमर बालमुचू , बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, मगदा गोड महासभा के महासचिव भागीरथी गोप, उरांव समाज के मुखिया भगवान दास तिर्की, राजद के जिला अध्यक्ष आफताब आलम, मानकी मुंडा संघ के बिरसा देवगम, कांग्रेस से सौरभ अग्रवाल मौजूद थे। वहां मौजूद सभी लोगों ने एक स्वर से इंडी गठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी को विजयी बनाने की अपील की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंघ लोक सेवा आयोग 2023 की परीक्षा मे सफलता हासिल करने वाले मेधावी छात्र अमन अग्रवाल का चाईबासा के विभिन्न संगठनों के लोगों ने अभिनन्दन किया और उन्हें चाईबासा का गौरव बताया
    Next Article जमशेदपुर तथा गोड्डा जिले की महत्वपूर्ण प्रशासनिक खबरें

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.