Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फॉर्मेसी की परीक्षा में उत्तर की जगह लिखा ‘जय श्री राम’ , नंबर मिले फर्स्ट क्लास, जांचने वाले 2 शिक्षक बर्खास्त
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    फॉर्मेसी की परीक्षा में उत्तर की जगह लिखा ‘जय श्री राम’ , नंबर मिले फर्स्ट क्लास, जांचने वाले 2 शिक्षक बर्खास्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    फॉर्मेसी की परीक्षा में उत्तर की जगह लिखा ‘जय श्री राम’ , नंबर मिले फर्स्ट क्लास, जांचने वाले 2 शिक्षक बर्खास्त
    जौनपुर:वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में परीक्षाओं के संचालन और कॉपियों के मूल्यांकन में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. काफी संख्या में फर्स्ट क्लास नंबर प्राप्त करने वाले छात्र शिकायत के बाद दोबारा मूल्यांकन कराए जाने पर फेल हो गए.

    जांच में पता चला कि छात्रों ने कॉपी में जय श्री राम, जय हनुमान और अन्य उल्टी-सीधी बातें लिखी थीं. इसके बाद भी कॉपी चेकिंग में छात्रों को फर्स्ट क्लास नंबर दे दिए गए. छात्र नेताओं ने मामले की शिकायत पीएम, सीएम, राज्यपाल व कुलपति से कर कार्रवाई की मांग की था. इस पर परीक्षा समिति की बैठक में उन दोनों शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया, जिन्होंने कॉपियां चेक की थी.

     

     

    छात्र नेता दिव्यांशु सिंह ने पीएम, सीएम,राज्यपाल व कुलपति को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया था कि विश्वविद्यालय के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से शून्य अंक पाने वाले छात्रों को भी 60 फीसदी से अधिक अंक देकर उन्हें पास कर दिया गया है.
    शिकायत के बाद दोबारा मूल्यांकन कराया गया तो छात्रों को दिए गए अंक में बड़े पैमाने पर भिन्नता पाई गई. छात्र नेता उद्देश्य सिंह के द्वारा छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिका जन सूचना अधिकार के तहत मांगी गई है, जिसमें जय श्री राम और हनुमान जी के जयकारे लिखे हुए हैं. इसके बाद भी बढ़िया अंक दे दिए गए.

    शिकायतकर्ता दिव्यांशु सिंह का आरोप था कि फार्मेसी संस्थान के कुछ शिक्षकों द्वारा रिश्वत लेकर छात्रों को अंक प्रदान किए गए थे, जो उत्तर पुस्तिका के दोबारा मूल्यांकन कराए जाने पर सामने आ चुका है. राजभवन द्वारा विश्वविद्यालय की कुलपति को पत्र लिखकर प्रकरण में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था.

     

     

    शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि बिना आदेश के सत्र 2021-22 के डी-फार्मा छात्रों को कई बार मानक के विपरीत बैक व स्पेशल बैक की परीक्षा करा दी गई. जबकि परीक्षा नियंत्रक की टिप्पणी में है कि डी-फार्मा में बैक परीक्षा आयोजित कराने का प्रावधान नहीं है.

    मामले में पूर्वांचल विश्विद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना ने बताया की डी-फार्मा के फर्स्ट ईयर के दो छात्रों की शिकायत की गई थी कि इनको ज्यादा नंबर दिए गए हैं. जिसकी समिति बनाकर जांच कराई गई. समिति ने जांच की रिपोर्ट में यह पाया कि छात्रों को ज्यादा नंबर दिए गए हैं.

    जय श्री राम और क्रिकेटरोंं का नाम लिखने पर कुलपति ने बताया की एक छात्र की कॉपी में स्पष्ट नहीं लिखा, जिससे कुछ समझा जाए और उससे नंबर दिया जाए. वहीं दो शिक्षक मनीष गुप्ता, विनय वर्मा पर आरोप सिद्ध हुआ है, जिन पर आचार संहिता के बाद कार्रवाई की जाएगी.

     

     

     

    परीक्षा समिति ने संस्तुति की है कि दोनो शिक्षको को टर्मिनेट किया जाए. वहीं इस जांच के बाद कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है. पूर्वांचल विश्विद्यालय में पिछले कई सालों से इस तरह से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. ऐसी पुनरावृत्ति न हो इसलिए कठोर नियम बनाए जा रहे हैं.

    जिसमें विश्वविद्यालय परिसर स्थित फार्मेसी संस्थान के संविदा शिक्षक डॉ.विनय वर्मा व डॉ.आशीष गुप्ता को बर्खास्त कर दिया गया. समिति ने त्रिलोचन महादेव स्थित आरडीएस महाविद्यालय को तीन साल के लिए डिबार कर दिया गया है.

    आरोप था कि प्रायोगिक के लिए नामित परीक्षक से प्रेक्टिकल न कराकर दूसरे से कराकर जमा कर अंक जमा कर दिया गया था. शिकायत मिलने पर दूसरे परीक्षक से कुटीर पीजी कालेज पर परीक्षा कराकर छात्रों का रिजल्ट घोषित किया गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिर्मला सीतारमण ने डाला वोट, कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- भारत की प्रगति को मिटा देगा इनहेरिटेंस टैक्स
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने जारी किया आदेश, मतदान के दिन वोट देने के लिए मतदाताओं को मिलेगा सवैतनिक अवकाश, निजी क्षेत्र को भी आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.