जुबली पार्क में स्वीप कोषांग के द्वारा दीप प्रज्वलित कर मतदाताओं को किया जागरूक ,700 दिये जलायें
जमशेदपुर के जुबली पार्क में स्वीप कोषांग के द्वारा दीप प्रज्वलित कर मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया गया।इस मौके पर स्वीप कोषांग प्रभारी अभिनेश त्रिपाठी, सीडीपीओ दुर्गेश नंदनी मौजूद रही
वहीं 700 दिये जलायें गए,जिसमे लिखा गया था वोट करेगा जमशेदपुर 25 मई 2024 केवल 30 दिन बचे हुए हैं,इसके अलावा रोजाना विभिन्न प्रकार के स्वीप कोषांग के द्वारा मतदान को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जा रहा हैं.
वहीं स्वीप कोषांग प्रभारी अभिनेश त्रिपाठी ने कहा की 25 मई को मतदान को लेकर मतदाता जागरूक अभियान चलाया जा रहा हैं, इसी कड़ी में आज जुबली पार्क में दीप प्रज्वलित कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

