Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएलएस का भव्य आगाज, राजवीर ने लगाया धमाकेदार शतक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सीएलएस का भव्य आगाज, राजवीर ने लगाया धमाकेदार शतक

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सीएलएस का भव्य आगाज, राजवीर ने लगाया धमाकेदार शतक

    साकची सुपर सिंहस सेमीफाइनल में, सुपर किंग्स-टिनप्लेट, जमशेदपुर वारियर्स व बीर खालसा-जुगसलाई क्वार्टर फाइनल में
    साकची सुपर सिंहस ने दसमेश प्रकाश-बिरसानगर को दस विकेट से रौंद कर सेमीफाइनल जगह बनायी जबकि सुपर किंग्स-टिनप्लेट, जमशेदपुर वारियर्स व बीर खालसा-जुगसलाई ने अपने-अपने मैच जीतकर सिखों की प्रतियोगिता क्रिकेट लीग फॉर सिख (सीएलएस) के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित आर्मरी मैदान में जमशेदपुर वारियर्स-कदमा के धाकड़ बल्लेबाज राजवीर सिंह ने 13 छक्कों लगाकर धमाकेदार शतक जमाया।

     

    गुरुवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) द्वारा आयोजित क्रिकेट लीग फॉर सिख (सीएलएस) का भव्य आगाज किया गया जिसमे पहले मैच में सुपर किंग्स-टिनप्लेट ने रॉयल सिख-गोलमुरी को आठ विकेट से हराया जबकि दूसरे मैच में राजवीर सिंह की शानदार शतकीय पारी की बदौलत जमशेदपुर वारियर्स-कदमा ने सोनारी सुपर सिंहस-सोनारी को 84 रनों की से मात दी। तीसरे मैच में साकची सुपर सिंहस ने दसमेश प्रकाश-बिरसानगर को 10 विकेट से परास्त किया जबकि चौथे मैच में रिक्की (98) के धुआँधार नाबाद पारी की मदद से बीर खालसा-जुगसलाई ने हवारा एकादश-मानगो को एकतरफा मैच में सौ रनों से हराया। सुपर किंग्स-टिनप्लेट के करण सिंह, जमशेदपुर वारियर्स -कदमा के राजवीर सिंह, साकची सुपर सिंहस के तजिंदर सिंह और बीर खालसा के रिक्की सिंह को उम्दा खेल प्रदर्शन से मैन ऑफ़ द मैच बने।

     

    देवराज सरकार और डांसिंग अंपायर ताइबू अंपायरिंग की भूमिका में रहे जबकि राहुल कुमार स्कोरर थे। शुक्रवार को गबरू- मानगो का मुकाबला खालसा एकादश-जुगसलाई, यंग खालसा-नीलडीह, केशरी जोधे-राउरकेला से, सुपर किंग्स एकादश-टिनप्लेट, जमशेदपुर वारियर्स-कदमा से भिड़ेगी।
    इससे पूर्व क्रिकेट लीग फॉर सिख (सीएलएस) भव्य उद्घाटन किया जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह उपस्थित थे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में तख्त श्री पटना साहिब के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह ने हाजरी भरी। सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार गुरमीत सिंह तोते और झारखण्ड राज्य गुरुद्वारा कमिटी के प्रधान सरदार शैलेन्द्र सिंह ने भी सम्मानित अतिथि के रूप में मंच साझा किया। स्वागत भाषण महासचिव अमरजीत सिंह ने दिया जबकि मंच संचालन सुखवंत सिंह सुखु ने किया।

     

     

    सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान एवं सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह व गुरमीत सिंह तोते, महासचिव अमरजीत सिंह व गुरुचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सुखदेव सिंह बिट्टू, अर्जुन सिंह वालिया, जसवीर सिंह संधू, सलाहकार परविंदर सिंह सोहल, कुलविंदर सिंह पन्नू, सुखविंदर सिंह राजू, हरदीप सिंह, सुरेंदर सिंह शिंदे, बलकार सिंह, सुखवंत सिंह सुखु, परमजीत सिंह रोशन, सुरजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर, चेयरमैन कमलजीत कौर, सुखजीत कौर, संरक्षक दलबीर कौर, महासचिव सुखवंत कौर, जोगिंदर कौर समेत कई लोग उद्घाटन समारोह मौके पर उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिमी सिंहभूम में अवैध बालू के कारोबार पर पुलिस प्रशासन की दबिश,अवैध बालू लदे दो हाईवा को पुलिस ने पकड़ा
    Next Article सनी लियोनी ने मलयालम प्रोजेक्ट के लिए केरल में शूटिंग शुरू की

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.