Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार ग्रेजुएट कॉलेज में चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार ग्रेजुएट कॉलेज में चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार ग्रेजुएट कॉलेज में चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

    *उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग, परियोजना निदेशक आईटीडीए कार्यक्रम में हुए शामिल, युवा मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान की किया अपील*

    शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत में इजाफा करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार ग्रेजुएट कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग श्री मनीष कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी ने युवाओं से मतदाता सूची में नाम निबंधन के आखिरी तारीख 26 अप्रैल को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि जिनका भी नाम दर्ज नहीं हो पाया है वे फॉर्म 6 जरूर भरें ताकि लोकसभा के चुनाव में मतदान कर लोकतंत्र की मजबूत में अपनी भागीदारी निभा सकें ।

    उप विकास आयुक्त ने नैतिक मतदान सह मतदाता जागरूकता विषय पर विशेष रूप से सक्रिय संवाद कर मतदान क्यों जरूरी है विषय पर परिचर्चा भी किया। उन्होने कहा कि एक-एक मतदाता के वोट से ही मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी जा सकती है। मतदान से ही तय होता है कि हमारे क्षेत्र के नागरिक देश के प्रति कितने जिम्मेवार एवं जागरूक हैं। नैतिक मतदान ही मजबूत लोकतंत्र की धूरी है। ऐसे में सभी मतदाताओं से आग्रह किया गया कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आए बगैर बिना किसी भय अथवा दबाव के नैतिक रूप से 25 मई को मतदान कर अपने देश के प्रति एक जिम्मेवार नागरिक का कर्त्तव्य अवश्य निभाएं।

    मौके पर सभी युवा मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लाए गए विभिन्न तरह के एप जो निर्वाचन प्रक्रिया को और भी अधिक सुलभ एवं पारदर्शी बनाने में सहायक हैं, के बारे में जानकारी दी गई। खासकर सी-विजिल एप्प जिससे आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की जा सकती है, वोटर हेल्पलाइन एप, टोल फ्री नंबर 1950 की जानकारी दी गई। इस दौरान सभी ने मतदाता शपथ लेते हुए आगामी चुनाव में मतदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिमी सिंहभूम जिला के कोल्हान जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है
    Next Article टांगराईन स्कूल में अभिभावकों की विशेष बैठक शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.