Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिमी सिंहभूम जिला के कोल्हान जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    पश्चिमी सिंहभूम जिला के कोल्हान जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है

    Nijam KhanBy Nijam KhanApril 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला के कोल्हान जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टोंटो थानाक्षेत्र के सुदूरवर्ती राजाबासा जंगल से सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया है। नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 7050 पीस डेटोनेटर पुलिस के हाथ लगे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर टोंटो के राजाबासा जंगल में सीआरपीएफ 60 बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान राजाबासा जंगल स्थित पुराने कैम्प के नीचे छिपाकर रखे गये विस्फोटक के बोरे बरामद हुए, जिसमें नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 7050 पीस डेटोनेटर, बम बनाने का सामान, तार आदि बरामद किया गया हैं। चुनाव से पहले हजारों की तादात में विध्वंसक विस्फोटक सामग्री बरामद होने से पुलिस और सुरक्षा बल काफी सतर्क हो गये हैं। जो डेटोनेटर बरामद किया गया है उसे नक्सलियों द्वारा 2023 में रामनवमी पर्व के दौरान बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र के बालजोड़ी और नोआमुंडी थाना क्षेत्र के मेरेलगाढा से लूटा गया था। लूटे गए डेटोनेटर को जंगल में पानी की टंकी में गाड़कर छिपाया गया था। बरामद सभी डेटोनेटर को सुरक्षा की दृष्टिकोण से नष्ट किया जा रहा है। अभियान में चाईबासा पुलिस के अलावा झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ 60 बटालियन, 172 बटालियन, 174 बटालियन, 197 बटालियन और 193 बटालियन की टीम शामिल थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर लोकसभा रिकॉर्ड मतों से जीतेगी भाजपा, विद्युत महतो लगाएंगे जीत की हैट्रिक : दिनेश
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार ग्रेजुएट कॉलेज में चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

    Related Posts

    बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई: कांग्रेस

    May 14, 2025

    ‘ ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है, विपक्ष को ‘अवांछित’ सवाल नहीं उठाने चाहिए : भाजपा

    May 14, 2025

    छत्तीसगढ़ में 21 दिन चले नक्सल विरोधी अभियान में 31 नक्सली मारे गए, 18 जवान भी घायल

    May 14, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई: कांग्रेस

    ‘ ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है, विपक्ष को ‘अवांछित’ सवाल नहीं उठाने चाहिए : भाजपा

    छत्तीसगढ़ में 21 दिन चले नक्सल विरोधी अभियान में 31 नक्सली मारे गए, 18 जवान भी घायल

    बैकुंठ शुक्ल की पुण्यतिथि पर नमन परिवार ने दीं श्रद्धांजलि

    ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा और भारतीय सेना के पराक्रम को समर्पित विशाल तिरंगा यात्रा की सभी तैयारियां हुई पूरी

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक माप (दौड़) परीक्षा के प्रथम दिन फतेहपुर, कुंडहित एवं नाला के सफल अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण में हुए सम्मिलित,कुल 584 अभ्यर्थियों में से 31 रहे अनुपस्थित

    आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर 15 मई को गदरा में

    जमशेदपुर पुलिस को धन्यवाद : ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर

    भारत के 52 वे मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर गवई को राजेश शुक्ल ने बधाई दी

    शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालिगुमा, झारखंड राज्य का पहला अर्बन– पीएचसी जिसे मिला NQAS सर्टिफिकेट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.