Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » MDH और एवरेस्ट के मसालों में हैं कैंसर एलिमेंट? ‘असली मसालों’ की शुरू की जांच 
    Business Headlines राष्ट्रीय

    MDH और एवरेस्ट के मसालों में हैं कैंसर एलिमेंट? ‘असली मसालों’ की शुरू की जांच 

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    MDH और एवरेस्ट के मसालों में हैं कैंसर एलिमेंट? ‘असली मसालों’ की शुरू की जांच 

    नई दिल्ली : हांगकांग के फूड सेफ्टी विभाग ने दावा किया है कुछ पैकेटबंद मसाले ऐसे हैं जिनमें कीटनाशक एथिलीन ऑक्साइड मिलता है. इनका स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है. हांगकांग में एमडीएच तो सिंगापुर में एवरेस्ट मसाले भी जांच के दायरे में हैं.

     

     

    एवरेस्ट के फिश करी मसाले को सिंगापुर में बैन किया गया है. अब भारत में भी इन मसालों पर संकट के बाद मंडरा रहे हैं. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) अब इन मसालों के सैंपल की जांच करेगी. हांगकांग के फूड सेफ्टी विभाग की माने तो एमडीएच के मद्रास करी पाउडर, सांभर मसाला मिक्स्ड पाउडर और करी पाउडर पर सवाल उठाए गए हैं. सेंटर फॉर फूड सेफ्टी कादावा है कि इन मसालों में कैंसर कारक तत्व एथिलीन ऑक्साइड पाया जाता है. इसका इस्तेमाल करने पर सेहत खराब हो सकती है. इसलिए लोग इसका इस्तेमाल न करें.

     

     

    हांगकांग के सेंटर फॉर फूड सेफ्टी का दावा है कि एक कैंसर रिसर्च एजेंसी ने बताया है कि इसमें एथिलीन ऑक्साइड पाया जाता है. इस वजह से इन फूड प्रोडक्ट्स को ग्रुप1 कार्सिनोजेन में रखा गया है. कार्सिनोजेन ऐसे एलिमेंट होते हैं, जिनमें सबसे ज्यादा कैंसर कारक तत्व पाए जाते हैं. सिंगापुर के फूड सेफ्टी विभाग ने एवरेस्ट पर एक्शन लिया है. सिंगापुर की फूड एजेंसी का दावा है कि एवरेस्ट के फिश करी मसाले में एथिलीन ऑक्साइड मिलता है, इस वजह से इसे बाजार से हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं. कंपनी को निर्देश दिया गया है कि इन मसालों को बाजार से वापस ले लें और उपभोक्ताओं से कहा गया है कि फिश करी मसाले का इस्तेमाल न करें.

     

     

    एथिलीन ऑक्साइड एक मीठी गंध वाली ज्वलनशील रंगहीन गैस है. इसका इस्तेमाल एंटीफ्रीज और कुछ रसायनों के निर्माण के लिए किया जाता है. कम मात्रा में एथिलीन ऑक्साइड का इस्तेमाल कीटनाशक और स्टरलाइजिंग एजेंट के रूप में भी होता है. अगर बहुत लंबे वक्त तक ऐसे खाद्य सामग्री का का सेवन किया जाए तो कैंसर हो सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्तार अंसारी को जेल में जहर देने के मामले में बड़ा खुलासा, विसरा रिपोर्ट से सामने आई सच्चाई
    Next Article JAMSHEDPUR :विहिप बजरंग दल की ओर से 23 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित

    Related Posts

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    July 21, 2026

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    July 21, 2026

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 3 वाहन चोर गिरफ्तार; 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।।

    चतरा में एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की मौत

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    – लापता युवक की हत्या का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.