Jamtara:जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा केजी से 08 तक की कक्षाएँ सुबह 7.00 बजे से 11.30 बजे तक एवं कक्षा 09 से ऊपर की कक्षाएँ सुबह 7.00 बजे से 12.00 बजे तक 22.04.2024 से अगले आदेश तक लागू
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने बताया कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि झारखण्ड राज्य में अत्यधिक गर्मी पड़ने एवं लू को ध्यान में रखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में कक्षा केजी से कक्षा 08 तक की कक्षाएँ सुबह 7.00 बजे से 11.30 बजे तक एवं कक्षा 09 से ऊपर की कक्षाएँ सुबह 7.00 बजे से 12.00 बजे तक संचालित की जाएगी।
इस अवधि में प्रार्थना सभा था खेलकूद एवं अन्य गतिविधियाँ धूप में संचालित नहीं की जाएगी, परन्तु मध्याह्न भोजन का संचालन जारी रहेगा। इस अवधि में बच्चों की पढ़ाई में होनेवाली क्षति की भरपाई के संबंध में अलग से निर्णय लेते हुए संसूचित किया जायेगा।
यह आदेश दिनांक 22.04.2024 से अगले आदेश तक लागू रहेगा।
*===================*
*”वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर करेंगे हम”
