Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » काराकाट के रण में उतरे ‘पावर स्टार’ पवन सिंह, देव सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद करेंगे इलेक्शन कैंपन का आगाज
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    काराकाट के रण में उतरे ‘पावर स्टार’ पवन सिंह, देव सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद करेंगे इलेक्शन कैंपन का आगाज

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    काराकाट के रण में उतरे ‘पावर स्टार’ पवन सिंह, देव सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद करेंगे इलेक्शन कैंपन का आगाज
    औरंगाबाद: काराकाट लोक सभा क्षेत्र में 13 मई से नामांकन कार्य शुरू हो जाएगा, इससे पहले भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह ने अपने चुनावी यात्रा का आगाज कर दिया है. रविवार की शाम औरंगाबाद के विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर देव में पवन सिंह पहुंचे और वहां उन्होंने पूजा अर्चना की. वहीं पवन सिंह के कार्यक्रम में औरंगाबाद में स्थापित विभिन्न महापुरुषों के मूर्तियों पर माल्यार्पण करना भी था. जिसे लेकर जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण वे सिर्फ मंदिर परिसर तक ही सीमित रहे और वहीं से वह वापस चले गए.

     

    बता दें कि सुपरस्टार पवन सिंह काराकाट लोक सभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट पर उम्मीदवार बनाया था लेकिन उन्होंने वहां किस्मत आजमाने के बजाए मैदान छोड़ दिया. इसके बाद अब वो काराकाट लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले हैं.

    23 अप्रैल से जनआशीर्वाद यात्रा की शुरुआत: पवन सिंह के जनआशीर्वाद यात्रा की 23 अप्रैल से शुरुआत हो रही है. इस यात्रा की शुरुआत के लिए ही वे देव सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे थे. 23 अप्रैल को रोहतास जिले में और 24 अप्रैल को औरंगाबाद जिले में उनकी यात्रा है. औरंगाबाद जिले में उनकी यात्रा सुबह 7 बजे से नबीनगर से शुरू होगी, जो बारुण, ओबरा से होते हुए दाउदनगर तक जाएगी.

     

    इस दौरान सूर्य मंदिर के पुजारी ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कराई. सूर्य मंदिर में पूजा के दौरान दिव्य रूप में विराजमान भगवान ब्रह्मा, विष्णु, महेश की प्रतिमा का दर्शन किए. वहीं मंदिर परिसर में देव सूर्य मंदिर न्यास समिति ने पवन सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया. साथ ही देव सूर्य मंदिर का प्रतीक चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान पवन सिंह के साथ उनके मैनेजर दीपक सिंह, भाई रितिक सिंह समेत दर्जनों लोग पवन सिंह के साथ रहे.

     

     

    काराकाट लोक सभा सीट से इंडिया गठबंधन से भाकपा माले के प्रत्याशी कामरेड राजाराम सिंह कुशवाहा हैं. वहीं एनडीए गठबंधन से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा मैदान में है. इन दोनों प्रत्याशियों के बीच पवन सिंह ने तीसरा कोण बना दिया है. हालांकि पवन सिंह युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं, जिससे यहां पर घमासान की संभावना बनती दिख रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलखीसराय में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंदा
    Next Article राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया ‘जहरीली भाषा’ बोलने का आरोप, कहा-‘झूठ के कारोबार’ का अंत निकट

    Related Posts

    शुवेंदु अधिकारी ने मायापुर इस्कॉन में की गो-पूजा, दिया संदेश

    May 29, 2026

    ₹15 लाख की ठगी, जबरन गर्भपात: शादी का झांसा देकर फंसाया

    May 29, 2026

    ड्रग माफिया हारून खान पर PIT NDPS, यरवदा जेल में नजरबंद

    May 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शुवेंदु अधिकारी ने मायापुर इस्कॉन में की गो-पूजा, दिया संदेश

    ₹15 लाख की ठगी, जबरन गर्भपात: शादी का झांसा देकर फंसाया

    ड्रग माफिया हारून खान पर PIT NDPS, यरवदा जेल में नजरबंद

    सुप्रीम कोर्ट: शौचालय, नैपकिन की कमी से न रुके शिक्षा

    हिमंत शर्मा बयान: अदालत की दखल और राजनीतिक मर्यादा

    PM मोदी: 12 साल का प्रेरक सफर, नए भारत का निर्माण

    यूसील कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों पर प्रबंधन का बड़ा एक्शन, सुरक्षा जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.