Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लू के प्रकोप से बचने के लिए बाहर निकलने से करें परहेज; अत्यावश्यक हो, तो तौलिया या गमछा से सिर ढंक कर निकलें – उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    लू के प्रकोप से बचने के लिए बाहर निकलने से करें परहेज; अत्यावश्यक हो, तो तौलिया या गमछा से सिर ढंक कर निकलें – उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा, श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने जिलेवासियों से गर्मी के मौसम को लेकर विशेष रूप से सावधानी बरतने हेतु किया अपील

    लू के प्रकोप से बचने के लिए बाहर निकलने से करें परहेज; अत्यावश्यक हो, तो तौलिया या गमछा से सिर ढंक कर निकलें – उपायुक्त

    बुजुर्गों एवं बच्चों का रखें विशेष ध्यान, साथ ही पशु पक्षियों के लिए रखें पानी

    लिक्विड डाइट का अधिकतम सेवन करें; किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें – उपायुक्त

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए जामताड़ा जिलेवासियों से स्वयं के स्वास्थ्य के साथ साथ घर के बड़े बुजुर्ग, महिलाओं एवं छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष एहतियातन बरतने हेतु अपील किया।

    उन्होंने कहा कि पिछले 2 3 दिनों से लू चल रहा है, ऐसे में परेशानियों का खतरा भी अत्यधिक बढ़ गया है, उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम में लोगों में डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, चिड़चिड़ापन, हीट स्ट्रोक जैसी समस्या होना आम है। इससे बचाव को लेकर हम सबों को विशेष एहतियातन बरतने की जरूरत है।

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने सभी जिलेवासियों से अपील कर कहा है कि जब तक कोई जरूरी कार्य न हो, धूप में घर से बाहर न निकले। अगर निकलना पड़ता भी है तो ढीले ढाले सूती कपड़े पहने तथा चश्मा व छाता रखने व गमछा ओढ़कर ही घर से निकलने की अपील की। उन्होंने कहा कि गर्मी के स्ट्रोक, गर्मी के दाने या गर्मी से ऐंठन जैसे कि कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, थकान, कमजोरी व बीमार जैसा महसूस कर रहें है तो तत्काल चिकित्सक से परामर्श करें।

    उन्होंने कहा कि हल्के पेय पदार्थों जैसे नमक-चीनी का घोल, छाछ, नींबु-पानी, आम का शर्बत, लस्सी, तरबूज, खरबूजा,खीरा व ककड़ी का नियमित रूप से सेवन करें।

    वहीं उन्होंने कहा लंबे समय तक बाहर धूप में रहने से बचें। गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए धूप से सीधे संपर्क में आने से परहेज करें।लिक्विड डाइट का ज्यादा सेवन करें और जितना ज्यादा हो सके उतना लिक्विड डायट जैसे नींबू पानी, गन्ने का रस, शिकंजी, नारियल पानी आदि का सेवन करें। इसके अलावा मौसमी फलों का जैसे खरबूज, तरबूज, आम, ककड़ी का सेवन जरूर करें। शरीर में पानी की कमी ना हो, इसका बेहद ध्यान रखें।आरामदायक कपड़े पहनें और गर्मी में बाहर निकलें तो बेहतर है कि आप ढीले-ढाले और सूती कपड़े पहनें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकसभा आम चुनाव के सफल, स्वच्छ, शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं निष्पक्ष आयोजन प्रक्रिया के सुचारू और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर एफएसटी टीम को दी गई अहम जानकारी
    Next Article जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा, कुमुद सहाय के निर्देश पर आज उत्पाद अधीक्षक ने टीम के साथ सुपायडीह में अवैध माड़ी/पंचवाई अड्डे पर की गई छापेमारी

    Related Posts

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    May 28, 2026

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    May 28, 2026

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.