Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के का० ज़िला अध्यक्ष नगर धर्मेंद्र सोनकर एवं ज़िला उपाध्यक्ष बब्लू झा अपने समर्थको के जत्था के साथ कल रांची ऊलगुलान रैली में शामिल होंगे
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के का० ज़िला अध्यक्ष नगर धर्मेंद्र सोनकर एवं ज़िला उपाध्यक्ष बब्लू झा अपने समर्थको के जत्था के साथ कल रांची ऊलगुलान रैली में शामिल होंगे

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के का० ज़िला अध्यक्ष नगर धर्मेंद्र सोनकर एवं ज़िला उपाध्यक्ष बब्लू झा अपने समर्थको के जत्था के साथ कल रांची ऊलगुलान रैली में शामिल होंगे

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के का० अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि कल रविवार दिनांक २१.०४.२४ प्रातः ८:३० बजे जमशेदपुर से ऊलगुलान रैली रांची के लिए सैकड़ों वाहनों में कांग्रेसी एवम जनता प्रस्थान करेगी एवम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिका अर्जुन खड़गे, श्री राहुल गांधी, श्रीमती सोनिया गांधी एवं गठबंधन के नेताओं का झारखंड की पाक धरती में स्वागत करेंगे।
    नरेंद्र मोदी और भाजपा का 400 पार का सपना चूर हो चुका है। देश की जनता ने बता दिया है कि यह देश तानाशाही और झूठे वादे बर्दाश्त करने वाला नहीं है। जनता सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ गोलबंद हो चुकी है।
    बब्लू झा ने पूरे आत्मविश्वास से कहा की जनता की अदालत में नरेंद्र मोदी और बीजेपी हार चुकी है और इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तेजस्वी यादव, लालू यादव अरविंद केजरीवाल अखिलेश सिंह, स्टालिन जैसे विपक्षी दल के नेताओं को ईडी, सीबीआई इनकम टैक्स के सहारे बदनाम और परेशान किया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जनता की बुनियादी समस्या बढ़ती बेलगाम बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा खर्च, स्वास्थ्य सुविधा पर बोलने की बजाय धर्म के आधार पर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनमत तैयार करने का काम कर रहा है और चुनाव आयोग धृतराष्ट्र की भूमिका में है।
    बब्लू झा के अनुसार इस देश में रहने वाला हर सनातनी हिंदू है और बेवजह हमारे आराध्य प्रभु श्री राम प्रभु श्री कृष्ण को विवाद में लपेट जा रहा है और ऐसा करने वाले सत्ता के लोभी हैं। बब्लू झा के अनुसार झारखंड में जनता इंडी गठबंधन के पक्ष में गोलबंद हो चुकी है और यहां भाजपा आजसू पार्टी का झांसा चलने वाला नहीं है।
    इसके साथ ही झारखंड अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष रईस रिज़वी छबन ने कहा की इस बार देश की जनता ही इंडी गठबन्धन के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रही है एवम जीत सुनिश्चित कराएगी, जनता सर्वो परी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपटना विमेंस कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत लोयोला हिन्दी स्कूल के छात्र छात्राओं के लिए चिकित्सीय शिविर का आयोजन किया गया
    Next Article लोकसभा आम चुनाव के सफल, स्वच्छ, शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं निष्पक्ष आयोजन प्रक्रिया के सुचारू और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर एफएसटी टीम को दी गई अहम जानकारी

    Related Posts

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    July 12, 2026

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    July 12, 2026

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आमसभा संपन्न, 356 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

    मानगो की जनता पर की गयी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, विधायक सरयू राय मानगो की जनता से माफी मांगें : ईस्वर सिंह

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विश्व जनसंख्या दिवस 2026: विकसित भारत के लिए जनसंख्या संतुलन क्यों है आवश्यक?

    अंधेरी में BEST बस का तांडव: अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.