Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोड्डा, दुमका तथा जमशेदपुर की प्रशासनिक खबरें
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गोड्डा, दुमका तथा जमशेदपुर की प्रशासनिक खबरें

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 19, 2024Updated:April 19, 2024No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सदर अस्पताल,गोड्डा मे उपविकास आयुक्त ,गोड्डा श्रीमती स्मिता टोप्पो एवं अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा श्री वैद्यनाथ उरांव ने अस्पताल कर्मियों एवं रोगियों व उनके परिजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक*

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गोड्डा श्री जिशान कमर के निदेशानुसार लोकसभा आम चुनाव, 2024 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गोड्डा जिलान्तर्गत स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।

    इसी कड़ी में आज दिनांक 19.04.2024 को सदर अस्पताल, गोड्डा में उप विकास आयुक्त, गोड्डा श्रीमती स्मिता टोप्पो के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान स्वीप टीम द्वारा सदर अस्पताल में आए रोगियों एवं उनके परिजनों से मिलकर निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने, मतदाता सूची में पंजीकरण एवं मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया।

    इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान सभी को स्वीप गतिविधियों की जानकारी दी गई।अस्पताल में आए सभी मतदाताओं को यह अपील किया गया कि वे अपने परिवार के साथ-साथ आस-पास के लोगों को भी एक जून को अपने घरों से निकलकर मतदान करने के लिए प्रेरित करें। वहीं इस दौरान मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी, इसके अलावा 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो। यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो उसे बीएलओ के माध्यम से या वोटर हेल्प लाइन ऐप के माध्यम से फॉर्म 6 अवश्य भरने और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु अपील किया गया। इस दौरान मतदाता शपथ दिलाकर लोकतंत्र के महापर्व में शत प्रतिशत अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने तथा अपने घरों व आस पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास करने एवं मतदाताओं को जागरूक करने एवं अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।

    *इस मौके पर* अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा श्री वैद्यनाथ उरांव, कार्यपालक दंडाधिकारी, गोड्डा श्रीमती मोनिका बास्की, जिला खेल पदाधिकारी डॉ0 प्राण महतो, डीएमएफटी के अधिकारीगण सहित स्वीप कोषांग के कर्मी मौजूद थे।

    लोकसभा निर्वाचन 2024 को ध्यान में रखते हुए प्रखंड शिकारीपाड़ा के प्रा० वि० लताकांदर बुथ नंबर 142 में स्वीप कार्यक्रम 2024 के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लताकांदर के मतदाताओं ने भाग लिया गया।सभी मतदाताओ को फॉर्म- 6 के माध्यम से मतदाता सूची में अपने नाम जोड़ने को प्रेरित किया गया।मतदाताओं को बताया गया कि 1 जून 2024 को अपने अपने मतदान केंद्र पहुँचकर मतदान अवश्य करें साथ ही अपने आस पास के लोगों को भी उक्त तिथि को मतदान केंद्र पहुँचकर मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

    उक्त कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, स्वीप के नोडल पदाधिकारी, प्रखंड के सभी कर्मी सम्मिलित थे।

    लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में शतप्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज शहरी क्षेत्र के दुकानों में मतदान प्रक्रिया के संदेश के भरे पोस्टर, स्टिकर चिपकाया गया। जिसमे नागरिकों द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने एवं उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु अपील की गई। बताया गया कि मतदान की तिथि 01 जून 2024 है, आप सभी खुद तथा आस पास के लोगो को लेकर मतदान करने अवश्य जाए। इस कार्यक्रम में आम नागरिकों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। खुद भी अपने दुकानों में मतदाता जागरूकता पोस्टर लगाया।

    *ईवीएम की कमीशनिंग के संबंध में सेक्टर पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त ने किया संबोधित, सभी को कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, वीवीपैट को खोलने, सीलिंग करने, हैंडलिंग से लेकर मतगणना प्रक्रिया में दक्ष होने के दिए निर्देश*
    —————————–

    09- जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन के लिए सेक्टर पदाधिकारियों को ईवीएम कमीशनिंग संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए । रविन्द्र भवन सभागार, साक्ची में आयोजित प्रशिक्षण में एडीएम (एसओआर) श्री महेन्द्र कुमार एवं अन्य मास्टर ट्रेनर ने मतदान के पूर्व ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट व वीवीपीएट की कमीशनिंग कैसे की जाती है, इसकी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही बैलेट यूनिट व कंट्रोल यूनिट, डिस्पले यूनिट(वीवीपैट) की सिलिंग प्रक्रिया भी बताई। सभी अधिकारी-कर्मचारी ने प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम कमीशनिंग के एक-एक बिंदु पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद अधिकारी-कर्मचारियों ने हैंड्स ऑन ट्रेनिंग के माध्यम से अभ्यास भी किया।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं की भी जिम्मेदारी सेक्टर ऑफिसर की होती है। सेक्टर ऑफिसर चुनाव की हर प्रक्रिया की पूरी जानकारी रखें। प्रशिक्षण में दी जा रही सभी जानकारियों को आत्मसात कर लें। ताकि चुनाव के समय किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। सभी सेक्टर ऑफिसर अपने क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर से भी निरंतर संपर्क में रहें। उन्होंने कहा कि सेक्टर ऑफिसर ईवीएम मशीन को खोलने एवं सीलिंग से लेकर मतगणना प्रक्रिया तक में दक्ष हो जाएं ।

    उप विकास आयुक्त ने प्रशिक्षण की प्रक्रिया पर बल देते हुए कहा कि जितनी गहनता से सेक्टर ऑफिसर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, ग्राउंड में उतनी सुगमता से अपने दायित्वों का निर्वह्न कर सकेंगे। उन्होने कहा कि ईवीएम कमीशनिंग संबंधी कोई भी शंका हो तो मास्टर ट्रेनर से बार-बार पूछें, चुनाव कार्य के संपादन में तनिक शंका होने की भी कोई गुंजाइश नहीं रहती है, चुनाव आयोग के गाइडलाइन के अनुरूप सभी कार्य करना है।

    *’मतदान कराने वाले ही मतदान करने से वंचित नहीं रह जाएं’*

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी सेक्टर ऑफिसर को मतदाता सूची में अपने नाम का सत्यापन करने का निर्देश देते हुए कहा कि ऐसा न हो मतदान कराने वाले ही मताधिकार के प्रयोग से वंचित रह जायें । पोस्टल बैलेट से चुनाव में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी को मतदान करना है, 26 अप्रैल तक फॉर्म-6 भरने का समय शेष है, जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है वे फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करायें और अपने परिजनों, सगे-संबंधियों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इस दौरन सभी ने मतदाता शपथ लेते हुए मतदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

    मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनन्त कुमार, निदेशक एनईपी श्री अजय साव, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री राजेन्द्र गुप्ता, सहायक निदेशक पंचायती राज डॉ रजनीकांत मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती नेहा संजना खलखो समेत सभी बीडीओ, सीओ व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकरमाटांड -विद्या सागर प्रखंड के सभी विद्यालयों में 19 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को पेट के कीड़े मारने वाली दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गयी
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    July 18, 2026

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    July 18, 2026

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.