Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने दिया स्नेह तो……. फफक कर रो पड़े बुजुर्ग; ढांढस दिलाते हुए बोलीं उपायुक्त……किसी चीज की नहीं होने दी जाएगी कमी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त ने दिया स्नेह तो……. फफक कर रो पड़े बुजुर्ग; ढांढस दिलाते हुए बोलीं उपायुक्त……किसी चीज की नहीं होने दी जाएगी कमी

    Nijam KhanBy Nijam KhanApril 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय ने उदलबनी स्थित ओल्ड एज होम (वृद्धाश्रम) का किया औचक निरीक्षण

    उपायुक्त ने ओल्ड एज होम में रह रहे बुजुर्गों का जाना हाल चाल; फल का किया वितरण

    उपायुक्त ने दिया स्नेह तो……. फफक कर रो पड़े बुजुर्ग; ढांढस दिलाते हुए बोलीं उपायुक्त……किसी चीज की नहीं होने दी जाएगी कमी

    अविलंब पीने के पानी हेतु घड़े की व्यवस्था करने हेतु दिए निर्देश

    आज दिनांक 19.04.2024 को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने जिला अंतर्गत उदलबनी स्थित ओल्ड एज होम (वृद्धाश्रम) का औचक निरीक्षण कर विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया एवं बुजुर्गों से उनका हाल चाल जाना।

    निरीक्षण के क्रम में वृद्धजनों से बात कर मिलने वाली सुविधाओं और घर के हालात की जानकारी ली। उपायुक्त से मिले स्नेह को पाकर एक बुजुर्ग फफक कर रो पड़े, उन्होंने अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बताया। उपायुक्त ने सभी वृद्धजनों के बीच अपने हाथों से मौसमी फलों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम की साफ सफाई, शौचालय, पीने के पानी, भोजन, किचन सहित अन्य व्यवस्थाओ का जायजा लिया। उन्होंने समय पर नाश्ता, दोपहर एवं रात भोजन देने एवं भोजन में हरा साग सब्जी की मात्रा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    वृद्धजनों से उनकी समस्या पूछे जाने पर बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण पीने का पानी गर्म हो जाता है, एवं पीने में कठिनाई होती है, इस पर उपायुक्त ने वार्डन को फटकार लगाई एवं अविलंब पानी का घड़ा की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया। उन्होंने सभी बुजुर्गों के नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच हेतु सिविल सर्जन को निर्देशित किया। कहा कि आप लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं वृद्धाश्रम का नियमित रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय के निर्देश पर जिले के अंतर्राज्यीय एवं अंतरजिला चेकनाकों में 24 घंटे आने वाले वाहनों पर रखी जा रही है नजर
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय ने देर संध्या में वरीय अधिकारियों के साथ आउटडोर स्टेडियम ग्राउंड एवं समाहरणालय के सामने मैदान का किया निरीक्षण

    Related Posts

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर

    May 13, 2025

    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय ने इस्प्लान बस्ती पहुंचकर दिवंगत राजेश झा के पिता को दी श्रद्धांजलि

    May 13, 2025

    नहीं बचेंगे ‘मइयां सम्मान योजना’ के संभावित फर्जी लाभुक:उपायुक्त

    May 12, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर

    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय ने इस्प्लान बस्ती पहुंचकर दिवंगत राजेश झा के पिता को दी श्रद्धांजलि

    नहीं बचेंगे ‘मइयां सम्मान योजना’ के संभावित फर्जी लाभुक:उपायुक्त

    विश्वकर्मा समाज की केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न, प्रदीप शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष पद पर दो जीते

    पी एन बॉस एक बड़े विजनरी थे:डीबी सुंदर रमन

    पंचायत प्रतिनिधियों ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देने के पश्चात मां पहाड़ी का पूजा अर्चना किया

    बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग ने मनाई रविन्द्र नाथ ठाकुर की जयंती

    टाटा स्टील फाउंडेशन ने युवाओं की सफलता को दी नई उड़ान

    झारखण्ड गैर सरकारी विद्यालय संघ फैसले को चुनौती देने के लिए पुनः उच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करेगा

    नवल टाटा हॉकी अकादमी में समर कैंप के दूसरे संस्करण का हुआ उद्घाटन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.