Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से किया नामांकन, 7 मई को होनी है वोटिंग
    Breaking News Headlines राजनीति

    अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से किया नामांकन, 7 मई को होनी है वोटिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से किया नामांकन, 7 मई को होनी है वोटिंग
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दायर करने के लिए अमित शाह गांधीनगर के कलेक्टर ऑफिस पहुंचे थे। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे।

     

     

    नामांकन दायर करने के बाद अमित शाह ने कहा, ‘मैंने गांधीनगर सीट से नामांकन दाखिल किया है और यह मेरे लिए गर्व की बात है कि इस सीट का प्रतिनिधित्व लालकृष्ण आडवाणी, अटल जी ने किया और जिस सीट से नरेंद्र मोदी खुद मतदाता हैं। मैं इस सीट से 30 साल तक विधायक, सांसद रहा हूं। इस क्षेत्र की जनता ने मुझे बहुत प्यार दिया है।” उन्होंने कहा, ‘यह चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का चुनाव है। मोदी जी ने देश को सुरक्षित किया है और भारत 2047 तक विकसित हो जाएगा।’

     

     

     

    नामांकन से एक दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को समर्थकों के हुजूम के बीच अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक के बाद तीन रोड शो किये और करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय की।

    अमित शाह का रोड शो अहमदाबाद शहर के साबरमती, घाटलोडिया, नारणपुरा और वेजलपुर विधानसभा क्षेत्रों के तहत आने वाले इलाकों से गुजरा, जो गांधीनगर लोकसभा सीट का हिस्सा हैं। उन्होंने 2019 में इस सीट से जीत हासिल की थी। इससे पहले अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अहमदाबाद के साणंद में और गांधीनगर जिले के कलोल में रोड शो किए।

     

     

     

    बता दें कि पूर्व भाजपा अध्यक्ष शाह 2019 में पांच लाख से अधिक मतों के अंतर से गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से विजयी हुए थे। अतीत में इस लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व भाजपा के वयोवृद्ध नेता एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी कर चुके हैं।

    विपक्षी कांग्रेस ने गांधीनगर लोकसभा सीट से पार्टी सचिव सोनल पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है। पटेल ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। गुजरात में सभी 26 लोकसभा क्षेत्रों में सात मई को एक ही चरण में मतदान होगा।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जुगसलाई बागबेड़ा शाखा के तत्वाधान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
    Next Article प्रेम, त्याग, धैर्या, समर्पण और शौर्य का प्रतीक है रामनवमी – काले

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.