Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस प्रत्याशी के बिगड़े बोल, बीजेपी के संकल्प पत्र को ले पीएम मोदी पर की अमर्यादित टिप्पणी !
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    कांग्रेस प्रत्याशी के बिगड़े बोल, बीजेपी के संकल्प पत्र को ले पीएम मोदी पर की अमर्यादित टिप्पणी !

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कांग्रेस प्रत्याशी के बिगड़े बोल, बीजेपी के संकल्प पत्र को ले पीएम मोदी पर की अमर्यादित टिप्पणी..!

    कहा संकल्प वाला व्यक्ति सरकार बनने के बाद नहीं रहा तो क्या रहेगा गारंटी..?

    व्यक्ति नहीं संगठन को लेना होगा गारंटी, फिर चिरंजीवी कह कर सुधारी अपनी चूक!

    भाजपा प्रत्याशी ने किया पलटवार, कहा विक्षिप्त मानसिकता का द्योतक है पीएम पर कांग्रेस कैंडिडेट का घटिया बयान..!

     

     

    सूर्यकांत कमल, चतरा : लंबे इंतजार के बाद महागठबंधन की ओर से प्रत्याशी घोषित होने के बाद चतरा लोक सभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी मतदाताओं को रिझाने में जुटे गए हैं। हालांकि अभियान की शुरुआत के साथ ही वह अपने एक बयान से विवादों में घिर गए हैं। प्रतापपुर में कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठक के बाद प्रधानमंत्री का चेहरा कौन होगा के पत्रकारों के सवाल पर तिलमिलाए महागठबंधन प्रत्याशी केएन त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी की है।

     

     

    उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर भाजपा के मोदी की गारंटी वाले संकल्प पत्र पर सवाल खड़ा किया है। कहा है कि एक व्यक्ति के नाम पर लोगों को गारंटी दी जा रही है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर चुनाव के बाद वह व्यक्ति नहीं रहता है तो देश के 140 करोड़ जनता के वोट की गारंटी कौन लेगा। हालांकि इस दौरान उन्हें अपनी गलती का एहसास तुरंत हुआ और उन्होंने शब्दों को संभालते हुए कहा कि वह चिरंजीवी हो जाए। लेकिन कोई एक व्यक्ति कैसे देश की गारंटी ले सकता है।

     

     

    अगर गारंटी ही लेना है तो व्यक्ति के बजाए संबंधित संगठन लोगों की गारंटी ले। श्री त्रिपाठी ने कहा कि जितने के बाद सांसद प्रधानमंत्री को चुनते हैं। हम लोग भाजपा जैसा नहीं है कि किसी एक व्यक्ति के नाम की गारंटी संकल्प पत्र के तौर पर देते चले। उन्होंने पीएम मोदी का नाम लिये बगैर कहा कि भाजपा के द्वारा फलां की गारंटी दी जा रही है। अगर वह गारंटी वाला व्यक्ति सरकार बनने के बाद नहीं रहता है तो गारंटी फेल हो जाएगा। हालांकि महागठबंधन प्रत्याशी के बयान पर बीजेपी प्रत्याशी ने भी पलटवार किया है। भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने कहा है की महागठबंधन प्रत्याशी का प्रधानमंत्री के प्रति ऐसा बयान उनकी विक्षिप्त मानसिकता और छोटी सोंच को दर्शाता है।

     

     

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी की ऐसी घटिया और छोटी बात समझ से परे है। उनका मानसिक संतुलन में जरूर कोई गड़बड़ी है। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि मैं कई दिनों से देख और सुन रहा हूं। पीएम के बारे में ऐसा बयान अव्यवहारिक है। ऐसे व्यक्ति को चुनाव लड़ने से वंचित कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे लोगों के कारण ही देश की सबसे पुरानी पार्टी होने के बावजूद आज 50 सीटों तक नहीं पहुंच पा रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेएसएलपीएस महिलाओं ने किया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
    Next Article अमरोहा में बोले PM मोदी- ‘2024 का लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है’

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.