Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चौथे चरण के चुनाव के लिए राज्य के चार लोस क्षेत्रों में पहले दिन एक भी नामांकन नहीं
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    चौथे चरण के चुनाव के लिए राज्य के चार लोस क्षेत्रों में पहले दिन एक भी नामांकन नहीं

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चुनाव आयोग की डमी कैंडिडेट पर रहेगी सख्त नजर, होगी कड़ी कार्रवाई

    चौथे चरण के चुनाव के लिए राज्य के चार लोस क्षेत्रों में पहले दिन एक भी नामांकन नहीं

    *गाड़ी के परमिट में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए फूलप्रूफ व्यवस्था- के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी।*

    लोकसभा चुनाव के दौरान डमी कैंडिडेट पर चुनाव आयोग की पैनी नजर रहेगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि ऐसे कैंडिडेट की पहचान कर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि आयोग के संज्ञान में आया है कि डमी कैंडिडेट के नाम पर दूसरे कैंडिडेट चुनावी खर्च मैनेज करते हैं।

    *उम्मीदवारों के लिए गाड़ियों का परमिट होगा फूलप्रूफ*

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि इस बार चुनाव में उम्मीदवारों के लिए गाड़ियों का परमिट फूलप्रूफ होगा। इसके लिए आयोग ने स्टैंडर्ड फार्मेट बनाया है। यह सात तरह का होगा। इसका डूप्लीकेट बनाना मुश्किल होगा। इसमें कोडिंग और माइक्रो चिप जैसी व्यवस्था होगी। इसे गाड़ी के स्क्रीन पर लगाना अनिवार्य होगा। वहीं गाड़ी बदलने पर परमिट सरेंडर कर नई गाड़ी का परमिट लेना होगा।

    *पहले दिन एक भी नामांकन नहीं*

    लोकसभा के चौथे चरण के चुनाव के लिए झारखंड में चार लोस क्षेत्रों के लिए नामांकन के पहले दिन गुरुवार को एक भी नामांकन नहीं हुआ। पहले फेज में सिंहभूम, लोहरदगा, खूंटी और पलामू लोस क्षेत्र में चुनाव होंगे।

    *क्षेत्रफल के हिसाब से खूंटी दूसरा सबसे बड़ा लोस क्षेत्र*

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि क्षेत्रफल के हिसाब से खूंटी दूसरा सबसे बड़ा लोस क्षेत्र है। चतरा सबसे बड़े क्षेत्रफल वाला लोस क्षेत्र है। वहीं पहले फेज के चुनाव में जिन चार लोस क्षेत्रों में मतदान होगा, उसमें लोहरदगा, खूंटी और सिंहभूम में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। प्रेस वार्ता में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ॰ नेहा अरोड़ा और ओएसडी गीता चौबे भी मौजूद थीं।

    *के रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ,झारखंड*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय मंत्री सह खूंटी सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने कि ओड़िसा के राजयपाल रघुवर दास से मुलाक़ात / रामनवमी पर्व कि दी बधाई
    Next Article धनबाद की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने विधायक सरयू राय के आवास पहुंच कर सरयू से लिया आशीर्वाद, सरयू राय ने कहा धनबाद में जंगल राज खत्म करना है

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.