
चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ पूरे हर्षोल्लास माहौल में परंपरागत शस्त्र के साथ श्री श्री 108 बजरंगबली अखाड़ा समिति पाकुड़ नगर का भ्रमण यथा अपने निर्धारित मार्ग रेलवे कॉलोनी, बागतीपाड़ा,मालगोदाम,सिंधीपाड़ा,विवेकानंद चौक स्थित महावीर शनिदेव मंदिर,गांधी चौक,रेलवे स्टेशन,मुख्य मार्ग से हरिण चौक,अंबेडकर चौक,श्यामनगर,बिरसा चौक हाटपाड़ा बजरंगबली मंदिर का भ्रमण करते हुए राम भक्तों का जनसैलाब जय श्री राम जय हनुमान के गगनभेदी नारों के बीच भगवा ध्वजाओं के साथ उत्साह भरे माहौल में नगर थाना पहुंची। नगर थाना में राम भक्तों व अखाड़ा के खिलाड़ियों के स्वागत के लिए अधीक्षक प्रभात कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद,प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू, अंचलाधिकारी भागीरथ महतो,प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक-सह-थाना प्रभारी अजय आर्यन तैयार थे।राम भक्तों का शैलाब थाना परिसर पहुंचते ही सभी पदाधिकारियों ने उत्साहवर्धन माहौल में अखाड़ा समिति के अध्यक्ष व गुरु प्रेमचंद्र साहा,अशोक मंडल,मुरारी मंडल,सुशील साहा,सोहन मंडल,टोनी मंडल,राजु राम,अमित साहा का अंग वस्त्र प्रदान कर एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया साथ ही समिति के द्वारा भी पुलिस अधीक्षक सहित सभी पदाधिकारियों को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया, तदोपरांत थाना परिसर में राम भक्त खिलाड़ियों ने तरह-तरह के हैरतअंगेज करतबयों को दिखाकर उपस्थित सभी जिला के पदाधिकारियों का ध्यान अपनी ओर खींचा अखाड़ा के खिलाड़ियों ने दंड एवं परमपरागत अस्त्र शस्त्रों का कर्तव्य दिखा कर सभी का मन मोह लिया।विशेषकर खिलाड़ियों की एक टोली द्वारा एक के ऊपर एक कंधों पर चढ़कर जमीन से करीब 25 फीट की ऊंचाई पर खड़े होकर लाठी में आग के साथ प्रदर्शन किया गया इस रोमांचक प्रदर्शन को देखकर नगर थाना परिसर वीर बजरंगी जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।यह कर्तव्य देखकर उपस्थित सभी लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया।
अखाड़ा पूरे हर्षोल्लास के साथ अनुशासित व्यवस्थित ढंग से निकाली गई।जिसमें अखाड़ा के स्वयंसेवक बल का अहम योगदान रहा।अखाड़ा के स्वयंसेवक बल में हिसाबी राय,अनिकेत गोस्वामी,जीतु सिंह,रतन पासवान,सुकू मंडल,साधिन राय,लव रजक,अमित घोष,बाल्टर पासवान,बच्चु राय,दीपक गोप,शानु रजक,आस्तिक राय,सरदार राहुल सिंह,अजय राय आदि मौजूद थे।

