Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ”मेरी पत्नी को दी गई सजा में जनरल आसिम मुनीर सीधे तौर पर शामिल हैं” :इमरान खान
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    ”मेरी पत्नी को दी गई सजा में जनरल आसिम मुनीर सीधे तौर पर शामिल हैं” :इमरान खान

    News DeskBy News DeskApril 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ”मेरी पत्नी को दी गई सजा में जनरल आसिम मुनीर सीधे तौर पर शामिल हैं” :इमरान खान

    जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर पर हमला बोला है। इमरान ने आरोप लगाया है कि सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर उनकी पत्नी बुशरा बीबी को जेल भेजने में सीधे तौर पर शामिल हैं। बुशरा बीबी (49) को भ्रष्टाचार के मामले के साथ-साथ इमरान खान (71) के साथ अवैध निकाह के मामले में भी दोषी ठहराया गया है। फिलहाल बुशरा बीबी को इस्लामाबाद में उनके बानी गाला निवास में हिरासत में रखा गया है।

    इमरान खान का बड़ा दावा
    तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरान खान ने अडियाला जेल में पत्रकारों से बातचीत में सेना प्रमुख पर कई आरोप लगाए। खान के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर एक लंबी पोस्ट अपलोड की गई है। खान ने कहा, ”मेरी पत्नी को दी गई सजा में जनरल आसिम मुनीर सीधे तौर पर शामिल हैं।” उन्होंने दावा किया कि बुशरा को दोषी ठहराने वाले न्यायाधीश ने कहा कि उन्हें यह फैसला देने के लिए मजबूर किया गया था।

    मुल्क में जंगल राज है’
    इमरान खान ने कहा, “अगर मेरी पत्नी को कुछ हुआ तो मैं आसिम मुनीर को नहीं छोड़ूंगा, जब तक मैं जिंदा हूं मैं आसिम मुनीर को नहीं छोड़ूंगा। मैं उनके असंवैधानिक और अवैध कामों का पर्दाफाश करूंगा।” खान ने कहा कि मुल्क में जंगल राज है और सब कुछ ”जंगल के राजा” द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीटीआई को उपचुनाव लड़ने से रोका जा रहा है। सेना ने गंभीर आरोपों पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

    देश में निवेश नहीं होगा’
    इमरान खान ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के लोन से नहीं, बल्कि निवेश से स्थिर होगी। उन्होंने कहा, “जंगल के कानून के कारण देश में कोई निवेश नहीं होगा। यह अच्छी बात है कि सऊदी अरब आ रहा है, लेकिन देश में कानून का शासन आने पर निवेश आएगा.” उन्होंने हाल ही में पंजाब के बहावलनगर इलाके में पुलिस और सेना के बीच कथित झड़प का भी जिक्र किया.

    ‘बुशरा बीबी के बाथरूम में हिडन कैमरे’
    यहां यह भी बता दें कि, हाल ही में बुशरा बीबी ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। याचिका में उन्होंने दावा किया था कि उनके सबजेल के वॉशरूम में गुप्त कैमरे लगे हुए हैं। उनका कमरा और बाथरूम खराब है, उसमें हिडन कैमरे लगाए गए हैं।
    साभार

    ''मेरी पत्नी को दी गई सजा में जनरल आसिम मुनीर सीधे तौर पर शामिल हैं'' :इमरान खान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश को मोदी के धन्नासेठ चला रहे हैं:प्रियंका गांधी
    Next Article लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का प्रचार खत्म, 19 अप्रैल को बिहार के 4 जिलों में इलेक्शन, जानें राज्य से जुड़ी हर जानकारी

    Related Posts

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.