Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश को मोदी के धन्नासेठ चला रहे हैं:प्रियंका गांधी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    देश को मोदी के धन्नासेठ चला रहे हैं:प्रियंका गांधी

    News DeskBy News DeskApril 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देश को मोदी के धन्नासेठ चला रहे हैं:प्रियंका गांधी

    उत्तर प्रदेश में लोकसभा की आठ सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए प्रचार समाप्त होने से कुछ घंटे पहले, कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने बुधवार को यहां विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में रोड शो किया।

    जैन बाग क्षेत्र से शुरू हुआ यह रोड शो रायवाला, जेबीएस इंटर कॉलेज, कम्बोह पुल से होकर लगभग दो किलोमीटर की दूरी तय करते हुए मुस्लिम बहुल इलाके कुतुब शेर में समाप्त हुआ।

    समय अवधि बीत जाने के बाद जिला प्रशासन ने प्रियंका गांधी के रोड शो को आगे जाने की इजाजत नहीं दी जिससे वह गुरुद्वारे और कांग्रेस कमेटी कार्यालय तक नहीं जा पाईं। कुतुबशेर थाने के पास ही उन्होंने अपना रोड शो समाप्त कर दिया।

    प्रियंका गांधी का गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारे में भी जाने का कार्यक्रम था, लेकिन प्रशासन ने उन्हें अनुमति नहीं दी।

    सोशल मीडिया नेटवर्क ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रियंका गांधी ने कहा, ”उत्तर प्रदेश के सहारनपुर वासियों के इस प्यार से अभिभूत हूं। यह उत्साह, यह जोश और यह जज्बा आने वाले परिवर्तन की आहट है।”

    उन्होंने कहा,”बेरोजगारी और महंगाई से निराश हो चुकी जनता को अब बदलाव की उम्मीद दिखने लगी है। यह उत्साह उसी उम्मीद की झलक है। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है। जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया।”

    प्रियंका गांधी ने कहा,‘‘ प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं- चुनावी बॉण्ड एक पारदर्शी योजना थी। तो फिर इसमें चंदा देने वालों के नाम गुप्त क्यों रखे गए? असल में चुनावी बॉण्ड काला धन सफेद करने का तरीका था।’’

    उन्होंने कहा कि जो कंपनी 180 करोड़ रुपये का मुनाफा कमा रही थी उस कम्पनी ने भाजपा को 1100 करोड रूपये का चंदा दे दिया यानी काला धन चुनावी बॉण्ड के माध्यम से सफेद किया गया।

     

     

    उन्होंने कहा,‘‘ यह चुनावी बॉण्ड मोदी जी के भ्रष्टाचार की पोल खोलता है। मोदी जी को देश के किसान की चिंता नहीं है। किसान अपने हक के लिये दिल्ली में कई महीने बैठा रहा लेकिन मोदी जी को सुनाई नहीं दिया। देश का किसान दस हजार रुपये के कर्ज के लिये आत्महत्या कर रहा है लेकिन अडानी का कर्ज एक झटके मे माफ कर दिया गया।’’

     

    प्रियंका गांधी ने मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा,‘‘ मोदी जी का ध्यान गरीबों की ओर नहीं है, उनका ध्यान केवल धन्ना सेठों की ओर है। देश को मोदी के यही धन्नासेठ चला रहे हैं।’’

    देश को मोदी के धन्नासेठ चला रहे हैं:प्रियंका गांधी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामलला का हुआ सूर्यतिलक
    Next Article ”मेरी पत्नी को दी गई सजा में जनरल आसिम मुनीर सीधे तौर पर शामिल हैं” :इमरान खान

    Related Posts

    सौतेली मां पर प्रताड़ना का आरोप, दो मासूम भाइयों को ग्रामीणों ने पानी भरे गड्ढे से निकाला

    September 10, 2026

    सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार पांचवीं बार मिला संसद रत्न पुरस्कार

    September 10, 2026

    संजय पथ स्थित एक फ्लैट में कथित संदिग्ध गतिविधियों को लेकर उठे सवाल, जांच की मांग

    September 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सौतेली मां पर प्रताड़ना का आरोप, दो मासूम भाइयों को ग्रामीणों ने पानी भरे गड्ढे से निकाला

    सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार पांचवीं बार मिला संसद रत्न पुरस्कार

    संजय पथ स्थित एक फ्लैट में कथित संदिग्ध गतिविधियों को लेकर उठे सवाल, जांच की मांग

    टीआरएफ में 12.44% बोनस समझौता, 154 कर्मचारी होंगे लाभान्वित

    बारिश ने बढ़ाई गणेश प्रतिमा कारीगरों की चिंता, मूर्तिकार परेशान

    प्लस टू महाविद्यालयों में अभाविप का व्यापक सदस्यता अभियान, छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

    झारखंड के निजी अस्पतालों में आयुष्मान से मोतियाबिंद का फेको सर्जरी चालू करने की मांग उठी

    टाटा स्टील कलर्स की दुर्घटना की निष्पक्ष जांच, मुआवजा और पुनर्वास की मांग

    जन सुराज धरना 12 सितंबर को खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय में, पेंशन व खाद-बीज की मांग

    जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा वीरपुर में आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.