Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चतरा के लोग चढ़ेंगे रेल, सपना संपूर्ण करने की दिशा में होगा हमारा सार्थक प्रयास : कालीचरण सिंह
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    चतरा के लोग चढ़ेंगे रेल, सपना संपूर्ण करने की दिशा में होगा हमारा सार्थक प्रयास : कालीचरण सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चतरा के लोग चढ़ेंगे रेल, सपना संपूर्ण करने की दिशा में होगा हमारा सार्थक प्रयास : कालीचरण सिंह

    *चतरा संसदीय क्षेत्र में खनिज संपदा पर आधारित कल कारखानों का बिछेगा जाल*

    जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी जी पूजते हैं, सबका साथ, सबका विकास का भाव ही है भाजपा का संकल्प पत्र

    *सूर्यकांत कमल,  चतरा :चतरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने कहा है कि चतरा के लोग रेल पर चलेंगे। उन्होंने कहा है कि रेल का सपना हम सबों का सपना है और आने वाले 5 वर्षों में रेल लाने के लिए सार्थक प्रयास किया जाएगा। चतरा संसदीय क्षेत्र खनिज संपदा से भरा और परिपूर्ण क्षेत्र है, इसीलिए यहां के लोगों के रोजगार, तरक्की, प्रगति और उन्नति के लिए खनिज संपदा पर आधारित कल कारखानों का जाल भी बिछेगा। उन्होंने झारखंड की वर्तमान झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार पर भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस प्रदेश का तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हो, उस प्रदेश में विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती हैं।

     

     

    उन्होंने कहा कि आने वाले समय में झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी और प्रदेश और देश की तरक्की दिन दुगनी रात चौगुनी होगी। लोगों को मूलभूत समस्याओं से निजात दिलाकर चतरा संसदीय क्षेत्र में इंजीनियरिंग मेडिकल एवं अन्य तकनीकी कॉलेज भी खोले जाएंगे।

    *शक्ति वंदन योजना के तहत महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की व्यवस्था*

     

    भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चतरा संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी कालीचरण सिंह, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा के संकल्प पत्रों के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन योजना के तहत आने वाले समय में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की व्यवस्था पूरे देश में की गई है। इसके साथ ही आधी आबादी की तकरीबन 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी केई बातें ही अपने आप मे गारंटी होती है।

    *युवाओं के लिए रोजगार के नए-नए अवसर करेंगे प्रदान*

    2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जितने भी वायदे किए गए थे। सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार ने लोगों को समर्पित किया है। वर्ष 2024 के संकल्प पत्र को भी गारंटी के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के युवा पीढ़ी के लिए रोजगार के अवसर के साथ-साथ सरकारी नौकरियों में प्रश्न पत्र लीक मामले को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना को और भी सशक्त बनाया जाएगा। युवाओं के लिए रोजगार के नए-नए अवसर प्रदान करने की दिशा में केंद्र सरकार मुद्रा लोन की राशि बढ़ाकर 10 लाख से 20 लाख रुपये कर दी गई है। और नए स्टार्टअप के लिए भी संकल्प पत्र में शामिल किया गया है ताकि देश के युवा स्वरोजगार के साथ जोड़कर अपना रोजगार का साधन उपलब्ध कर सके।

     

     

    भारत में परिवहन के लिए रेल मार्ग सबसे सस्ता और सुलभ मार्ग है। विश्व स्तरीय अत्यधिक रेलवे स्टेशनों का निर्माण होगा। कई वंदे भारत सहित कई अत्याधुनिक ट्रेनों का परिचालन भी शुरू किया जाएगा। संकल्प पत्र में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए कई कानून लागू किए जाएंगे। जिसमें हाई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता को लागू करने की दिशा में सरकार ठोस कदम उठाएगी। इसके साथ ही आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी अब लाभ मिल सकेगा। वर्ष 2025 को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस के रूप में भी मनाया जाएगा।

    *किसानों को 0% ब्याज पर एक लाख रुपए तक का किसान क्रेडिट कार्ड*

    प्रधानमंत्री आवास से 3 करोड नए घर देश में बनेंगे। देश की न्याय संहिता को सशक्त और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देश में चल रहे मुफ्त राशन योजना विधिवत चालू रहेगा। देश के किसानों को 0% ब्याज पर एक लाख रुपए तक का किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लोन उपलब्ध कराया जाएगा

     

     

     

    ।जबकि देश के सभी शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी पाइपलाइन से रसोई गैस पहुंचेगी। 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों के लिए पेंशन योजना और देश के सभी जमीन का डिजिटल दस्तावेज तैयार किए जाएंगे ।उन्होंने बताया कि देश में 75 नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे और पूरे देश में प्रत्येक 5 किलोमीटर पर बैंकिंग की सुविधा भी केंद्र सरकार के द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह, जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता प्रभारी सहित अन्य मौजूद रहे।

    चतरा के लोग चढ़ेंगे रेल सपना संपूर्ण करने की दिशा में होगा हमारा सार्थक प्रयास : कालीचरण सिंह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में रामनवमी अखाड़ा का विसर्जन 18 अप्रैल को, केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति ने सभी अखाड़ा समिति से भव्य, मर्यादित और अनुशासित जुलूस निकालने की अपील की
    Next Article लोहरदगा के रामनवमी जुलूस में हुई दुर्घटना जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए और एक युवती की निधन

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.