Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में रामनवमी अखाड़ा का विसर्जन 18 अप्रैल को, केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति ने सभी अखाड़ा समिति से भव्य, मर्यादित और अनुशासित जुलूस निकालने की अपील की
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर में रामनवमी अखाड़ा का विसर्जन 18 अप्रैल को, केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति ने सभी अखाड़ा समिति से भव्य, मर्यादित और अनुशासित जुलूस निकालने की अपील की

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में रामनवमी अखाड़ा का विसर्जन 18 अप्रैल को, केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति ने सभी अखाड़ा समिति से भव्य, मर्यादित और अनुशासित जुलूस निकालने की अपील की, सर्वश्रेष्ठ जुलूस निकालने वाले अखाड़ा समिति को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरुस्कार से सम्मानित करेगी केंद्रीय रामनवमी समिति।

    जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में रामनवमी अखाड़ा का विसर्जन गुरुवार यानि 18 अप्रैल को होगा। इसके लिये पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई है। वहीं, विसर्जन को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति, जमशेदपुर की ओर से 18 अप्रैल (गुरुवार) को अखाड़ा समिति के द्वारा विसर्जन करने की जानकारी दी गयी। बुधवार को केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गुरुवार को जमशेदपुर के सभी रामनवमी अखाड़ा का विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होगा। जिसके लिए समिति की ओर से जोन में बांटकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं, शहर के विभिन्न विसर्जन घाटों पर पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही, समिति के तमाम वरीय पदाधिकारी अखाड़ा समिति के विसर्जन की मार्किंग करेंगे। केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि समिति की ओर से शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भव्य रूप में विसर्जन निकालने वाले समिति को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न अखाड़ा समितियों के संग बैठक कर रूपरेखा बनाई गई है। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि विसर्जन जुलूस में जिला प्रशासन का अपेक्षित सहयोग सभी अखाड़ा समिति को प्राप्त होगा। आशुतोष सिंह ने शहर के सभी अखाड़ा समिति से विसर्जन जुलूस को समयानुसार, भव्य, मर्यादित व अनुशासित रूप में सम्पन्न करने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामनवमी पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास ने की सिदगोड़ा सूर्यधाम में श्रीराम दरबार की विधिवत पूजा, प्रभु श्रीराम से की देशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना, मंदिर के पुजारियों के संग किया महावीर पताका का पूजन
    Next Article चतरा के लोग चढ़ेंगे रेल, सपना संपूर्ण करने की दिशा में होगा हमारा सार्थक प्रयास : कालीचरण सिंह

    Related Posts

    संसद लगातार हंगामे और गतिरोध: लोकतंत्र की गरिमा पर गंभीर सवाल

    July 22, 2026

    रांची स्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन: BJP ने राहुल गांधी को बताया विदेशी एजेंट

    July 22, 2026

    झारखंड में जांच घोटाला: रघुवर दास ने की CBI जांच की मांग

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता पर गंभीर प्रश्नचिह्न: संवाद से सशक्त होगा लोकतंत्र

    भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता: संवाद से सशक्त होगा लोकतंत्र, हिंसा से नहीं

    भारतीय लोकतंत्र: संवाद से सशक्त होगा, हिंसा से नहीं

    संसद लगातार हंगामे और गतिरोध: लोकतंत्र की गरिमा पर गंभीर सवाल

    रांची स्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन: BJP ने राहुल गांधी को बताया विदेशी एजेंट

    झारखंड में जांच घोटाला: रघुवर दास ने की CBI जांच की मांग

    झारखंड में घोटालों से बड़ा ‘जांच घोटाला’, CBI जांच हो : रघुवर दास

    झारखंड में घोटालों से बड़ा ‘जांच घोटाला’, CBI जांच हो : रघुवर दास

    कांग्रेस कार्यालय के बाहर BJP का प्रदर्शन, राहुल गांधी पर गंभीर आरोप

    संसद लगातार हंगामे से लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान: देवानंद सिंह का विश्लेषण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.