Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धनबाद के भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो पर किसानों का जमीन जबरन हड़पने का आरोप आया सामने
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    धनबाद के भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो पर किसानों का जमीन जबरन हड़पने का आरोप आया सामने

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 17, 2024No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर, दिनांक 17.04.2024

    भाजपा के झारखंड प्रभारी श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धनबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा के घोषित प्रत्याशी के कतिपय कारनामों से अवगत करना चाहता हूँ। धनबाद संसदीय क्षेत्र के भाजपा के घोषित प्रत्याशी, संप्रति बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के लेदीडुमर गाँव (मौजा संख्या 116) के किसानों ने दो दिन पहले मुझे पत्र लिखकर अपनी पीड़ा से अवगत कराया है। किसानों का कहना है कि इस संबंध में वे धनबाद के उपायुक्त और झारांड के माननीय राज्यपाल को भी क्रमशः 17.10.2022 और 23.03.2022 को अवगत करा चुके हैं। उनकी और आसपास के कतिपय गाँवों की 50 एकड़ से अधिक रैयती जमीन और इससे अधिक सरकारी जमीन पर विधायक श्री ढुलू महतो ने जबरन कब्जा में ले लिया है और घेराबंदी कर दिया है। घेराबंदी के भीतर के ‘पुना महतो सेवा संस्थान’ के बैनर तले, कौशल विकास केन्द्र चला रहे हैं। चहारदीवारी के भीतर गाँव का सार्वजनिक मंदिर भी है। किसानों ने अपने पत्र में जिसे उन्होंने धनबाद के उपायुक्त को दिनांक 17.10.2022 को लिखा है और बाद में माननीय राज्यपाल झारखंड को उन्होंने दिनांक 23.03.2022 को पत्र भेजकर अपनी पीड़ा से अवगत कराया है। बताया है कि बाघमारा अंचल के लेदीडुमर (मौजा ंसख्या 116), चिटाही एवं दरिदा (मौजा संख्या 120) के साथ ही मुराईडीह गांव के रैयतों की पुस्तैनी जमीन पर भी बाघमारा विधायक ने जबरिया कब्जा कर लिया है। जब वे अपना हक माँगते हैं तो उन्हें धमकी मिलती है और झुठे मुकदमों में फँसा दिया जाता है। ग्रामीणों का पुस्तैनी हनुमान मंदिर, सरकारी तालाब, सरकारी चापाकल, सरकारी जमीन तथा कतिपय आदिवासी जमीन को भी विधायक जी ने अपने कब्जा में ले लिया है।

    धनबाद के उपायुक्त को प्रेषित पत्र में जो विवरण उन्होंने दिया है उसका प्रासंगिक अंश मैं हूबहू संलग्न कर रहा हूँ। ग्रमीणों ने मुझे प्रेषित पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि इसके लिए इन्होंने 17.10.2022 को उपायुक्त, धनबाद के कार्यालय के समक्ष तथा दिनांक 23.03.2022 को झारखंड के माननीय राज्यपाल महोदय के कार्यालय के समक्ष अर्द्धनग्न प्रदर्शन भी किया परंतु उन्हें न्याय नहीं मिल पाया। पत्र में किसानों ने लिखा है कि हमलोगों की जो जमीन विधायक जी ने हथिया लिया है उसमें से कुछ का विवरण निम्नलिखित है:-

    1. त्रिपुरारी सिंह का जमीन मौजा लेदीडूमर, मौजा नं.-116 खाता नं.- 92 एवं 40, प्लॉट नं. 323/328/342/343/368/412/417/255/259/270/282 एवं 291 कुल रकबा 03 एकड़ 99 डी॰ में आधा अंश 01 एकड़ 99 डी॰
    2. आसु सिंह का जमीन मौजा लेदीडूमर, मौजा नं.-116 खाता नं.- 43, 9, 4, 3, प्लॉट नं.- 45, 419, 420, 414, 422 इत्यादि रकबा 3 एकड़
    3. श्याम जी सिंह का जमीन मौजा लेदीडूमर, मौजा नं.- 116 खाता संख्या-11 पलॉट नं.- 298, 299, 300 कुल रकबा 50 डी॰ लेदीडूमर के नाम से है।
    4. जीवन सिंह का जमीन मौजा लेदीडूमर, मौजा नं.-116 खाता नं.- 9, 10 प्लॉट नं.- 423, 416 कुल रकबा 50 डी॰।

    बाघमारा विधायक ने दर्जनों किसानों की जमीन जबरदस्ती हाथियाया है परंतु वे लोग डर से खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं। काफी सरकारी जमीन की घेराबन्दी विधायक जी ने किया है, जिसमें से कुछ का विवरण निम्नलिखित है:-
    1. मौजा संख्या-116, खाता संख्या-121, 296, 319, 292, 315, 416, (बजरंगबली मंदिर) प्लॉट संख्या-357 (रघुगुड़िया) 350
    2. बजरंगबली मंदिर एवं तालाब सरकारी चापाकल इत्यादि सभी जबरदस्ती घेराबन्दी किया है। एवं लेदीडूमर गांव के अन्य ग्रामीणों का भी जमीन सरकारी जमीन ढुलू महतो एवं उसके कार्यकर्ताओं द्वारा जबरन लगभग 50 एकड़ जमीन जबरन घेराबन्दी का अवैध पूना महतो सेवा संस्थान नामक जाली ट्रस्ट बनाकर उसमें कौशल विकास केन्द्र चलाया जा रहा है और उक्त हमारा जमीन को मुक्त कराने के लिए कहते है तो हमलोगों को झूठा केस में फंसाने एवं जान मारने की धमकी देते हैं, जिस कारण हमलोग भयभीत एवं चुप है।

    अतः श्रीमान से सादर प्रार्थना है कि उपरोक्त तत्वों की उचित पड़ताल करते हुए हमलोगों का उक्त जमीन को ढूलू महतो, पूना महतो सेवा संस्थान के द्वारा किये गये जबरन घेराबन्दी से मुक्त कराने एवं हमलोगों का जानमाल की सुरक्षा करने की कृपा की जाय। इसके लिए श्रीमान का सदैव आभारी बने रहेंगे।
    आपका विश्वासी

    दिनांक- 17/10/2022 ह॰/-
    त्रिपुरारी सिंह, आसु प्रसाद सिंह
    श्याम जी सिंह, शिवनारायण सिंह

    माननीय राज्यपाल को लिखित इस पत्र की प्रति उन किसानों ने उपनिदेशक, प्रवर्तन निदेशालय(ईडी), रांची, महानिरीक्षक, राज्य मानवाधिकार आयोग, रांची, उपायुक्त, धनबाद, अंचलाधिकारी, बाघमारा, थाना प्रभारी, बरोरा (मुराईडीह) एवं मुख्य न्यायाधीश, झारखण्ड उच्च न्यायालय, रांची को भी दिया है परंतु कोई कारवाई नहीं हुई है।

    दूसरा मामला:- इससे भी अधिक गंभीर एक सूचना मैं भाजपा, झारखंड के प्रदेश प्रभारी और देश के माननीय प्रधानमंत्री को इस प्रेस वक्तव्य के माध्यम से देना चाहता हूँ। इस संबंध में प्रासंगिक दस्तावेज भी संलग्न कर रहा हूँ। ये सरकारी दस्तावेज स्वतः स्पष्ट हैं और प्रेस वक्तव्य के साथ अनुलग्नकों के रूप में संलग्न हैं। संलग्न दस्तावेजों से स्पष्ट है कि श्री ढुलू महतो के सुपुत्र श्री प्रशांत कुमार ने अंचल गोविंदपुर, मौजा तुमादाहा में करीब 1.50 एकड़ भूखंड पर श्री जगन्नाथ कोक इंडस्ट्रीज स्थापित किया है, जो मौजा तुमादाहा के प्लाॅट संख्या 69, 70, 71, 72, 73, 74, 75, 76, 77 और 78 पर स्थापित है। इसका क्षेत्रफल करीब 1.50 एकड़ है। इस संबंध में संलग्न प्रासंगिक दस्तावेजों में श्री जगन्नाथ कोक इंडस्ट्रीज के मालिक श्री प्रशांत कुमार, पिता – श्री ढुलू महतो का अद्यतन आय का विवरण, जीएसटी विवरण के साथ ही अंचल अधिकारी, गोविंदपुर, धनबाद का पत्र संख्या 170, दिनांक 24.01.2023 भी संलग्न है। ये सभी दस्तावेज साबित करते हैं कि यह उद्योग श्री ढुलू महतो के सुपुत्र का ही है।

    करीब 1.50 एकड़ क्षेत्र में स्थापित श्री जगन्नाथ कोक इंडस्ट्रीज के मालिक श्री प्रशांत कुमार, पिता – श्री ढुलू महतो, ग्राम – चिटाही, टुण्डु, बरोरा, धनबाद की कुल आय (वर्ष 2022-23) में 17,77,810 (सतरह लाख सतहत्तर हजार आठ सौ दस) रुपए है जबकि श्री जगन्नाथ कोक इंडस्ट्रीज जिस जमीन पर स्थापित है उसकी कुल कीमत सरकारी दर पर 50 से 60 लाख रुपए के करीब है। इसके पूर्व भी मैंने श्री प्रशांत कुमार का 2.06 करोड़ रुपए कीमत की जमीन खरीदने का अधिकारिक दस्तावेज जारी किया था। भाजपा नेताओं से धनबाद क्षेत्र की जनता जानना चाहेगी कि इतनी बड़ी राशि उन्होंने कहाँ से प्राप्त की है। क्या यह आय से अधिक संपत्ति का प्रमाण नहीं है?

    बाघमारा क्षेत्र के जिन गाँव के किसानों ने वर्ष 2022 से अभी तक माननीय राज्यपाल और धनबाद के उपायुक्त को पत्र लिखकर अपनी व्यथा प्रकट की है और उनके कार्यालय के समक्ष अर्द्धनग्न प्रदर्शन तक किया है, वे सभी किसान स्थानीय हैं और श्री ढुलू महतो का परिवार जब बिहार के नवादा जिला से चिटाही और आसपास के गाँवों में आकर बसा उसके पहले से ये किसान वहाँ रह रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी को इसपर संज्ञान लेना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउलगुलान न्याय महरैली में झामुमो दिखाएगी अपनी ताकत शहर से सभी विधायक एवं हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल
    Next Article रामनवमी पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास ने की सिदगोड़ा सूर्यधाम में श्रीराम दरबार की विधिवत पूजा, प्रभु श्रीराम से की देशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना, मंदिर के पुजारियों के संग किया महावीर पताका का पूजन

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.