Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मतदान को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी:रविशंकर शु
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    मतदान को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी:रविशंकर शु

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मतदान को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी:रविशंकर शुक्ला

    सरायकेला:लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में होने वाले चुनाव के लिए गुरुवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो 25 अप्रैल तक चलेगा. 26 अप्रैल को समीक्षा की जाएगी. वहीं 29 अप्रैल को नाम वापसी की अंतिम तिथि होगी, जबकि मतदान 13 मई को होना है. आपको बता दे कि सरायकेला- खरसावां जिले में तीन लोक सभा सीट है.

    इनमें सिहभूम और खूंटी संसदीय सीट में चौथे चरण के लिए मतदान होना है. जबकि रांची संसदीय सीट के लिए छठे चरण में मतदान होना है. चौथे चरण के मतदान को लेकर बुधवार को जिले के उपायुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी रविशंकर शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है आज रात 12:00 से सभी चेक पोस्ट एक्टिव कर दिए जाएंगे. वहां एसएसटी की टीम की तैनाती कर दी जाएगी. इसके अलावा प्रत्याशियों को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वे नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं. आदर्श मतदान केंद्र जोमरो में बनाया गया है.

    आपको बता दें कि सिहभूम संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में कुल 431 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जबकि खूंटी लोकसभा अंतर्गत खरसावां विधानसभा में 282 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

    सरायकेला विधानसभा के कुल 3 लाख 62 हजार 415 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 1 लाख 81 हजार 477 पुरुष मतदाता होंगे, जबकि 1 लाख 80 हजार 930 महिला मतदाता होगी. वहीं 8 अन्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इसी तरह खूंटी संसदीय क्षेत्र के खरसावां विधानसभा में कुल 2 लाख 21 हजार 146 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 1 लाख 9 हजार 761 पुरुष मतदाता होंगे, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 11 हजार 383 हैं. वहीं अन्य मतदाता मतदाताओं की संख्या दो है.

    रवि शंकर शुक्ला (उपायुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी सरायकेला)

    मतदान को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी:रविशंकर शु
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसभी की मनोकामना पूर्ण हो, इसी मंगल कामना के साथ ज्वारा पूजा का हुवा विसर्जन श्री श्री शीतला माता मंदिर टुईलाडुंगरी में जल रहे 21अखंड ज्योत का हुवा विसर्जन
    Next Article एक्सएलआरआई ने जीता ईएमसीएस और टीएलसी@एमडीआई इंडिया कॉम्पैक्ट केस अवार्ड

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.