Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान: बीकानेर के लूणकरणसर इलाके में एक खेत में करीब एक बीघा जमीन धंस गई
    Breaking News Headlines

    राजस्थान: बीकानेर के लूणकरणसर इलाके में एक खेत में करीब एक बीघा जमीन धंस गई

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राजस्थान: बीकानेर के लूणकरणसर इलाके में एक खेत में करीब एक बीघा जमीन धंस गई
    राजस्थान के बीकानेर जिले में हैरान कर देने वाला घटनाक्रम सामने आया है. बीकानेर के लूणकरणसर इलाके में सोमवार आधी रात को अचानक एक खेत में करीब एक बीघा जमीन अचानक धंस गई. ग्रामीणों ने सुबह नजारा देखा तो वे हक्के-बक्के रह गए. जमीन किस वजह से धंसी है इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. ग्रामीणों की सूचना पर इलाके के उपखंड अधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक मौके पर पहुंचे हैं.

     

     

    जानकारी के अनुसार यह अजब गजब घटनाक्रम लूणकरणसर इलाके में सहजरासर गांव से ढाणी भोपाल राम रोड का बताया रहा है. ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार शाम तक सबकुछ ठीक था. लेकिन यहां रात को अचानक करीब एक बीघा जमीन धंस गई. अलसुबह वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने इसे देखा तो वे हैरान रह गए. उन्होंने तत्काल दूसरे ग्रामीणों को इसकी सूचना दी. इस पर कई ग्रामीण वहां पहुंचे. वे भी कुछ समझ नहीं पाए.

     

     

    ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी. इस पर लूणकरणसर उपखंड अधिकारी राजेन्द्र कुमार और पुलिस उपाधीक्षक वहां पहुंचे. उन्होंने वहां का मौका मुआयना किया. ग्रामीणों से बातचीत की. लेकिन कोई भी इस बारे में कुछ नहीं बता पाया. बहरहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले को समझने का प्रयास कर रहा है. बीकानेर जिले में इससे पहले भी एक बार ऐसा हो चुका है.

     

     

    ग्रामीणों के मुताबिक करीब सात दशक पहले यहां बिजली गिरी थी. उस समय भी बड़ा गड्डा हुआ बताया जाता है. मौके पर पहुंचे एसडीएम राजेन्द्र कुमार ने बताया कि जमीन धंसने से वहां करीब 50 गहरा गड्डा हो गया है. जमीन धंसने के कारण पास से गुजर रही सड़क का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है. उस रोड को फिलहाल बंद करवा दिया गया है. भूगर्भ विभाग की टीम को सूचित किया गया है. वह बीकानेर से वहां जाकर पूरे हालात का जायजा लेगी और जमीन धंसने के कारणों का पता लगाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईपीएल: सनराइजर्स हैदराबाद ने बेंगलुरू को 25 रन से हराया
    Next Article जम्मू-कश्मीर: बारिश ने मचाई तबाही, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, पानी में बह गईं गाड़ियां

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.