Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुलसी भवन द्वारा भारतरत्न बाबासाहेब भीमराव रामजी आंबेडकर एवं राहुल सांस्कृत्यायन की जयंती समारोह आयोजित’
    Breaking News जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य

    तुलसी भवन द्वारा भारतरत्न बाबासाहेब भीमराव रामजी आंबेडकर एवं राहुल सांस्कृत्यायन की जयंती समारोह आयोजित’

    News DeskBy News DeskApril 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तुलसी भवन द्वारा भारतरत्न बाबासाहेब भीमराव रामजी आंबेडकर एवं राहुल सांस्कृत्यायन की जयंती समारोह आयोजित’

     

    जमशेदपुर। साहित्य समिति , तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में ‘लोक मंच’ ( बहुभाषी काव्य गोष्ठी ) सह संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर , राहुल सांकृत्यायन एवं अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘ हरिऔध ‘ जयंती मनाई गई। अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन श्रीमती माधवी उपाध्याय ने किया। स्वागत भाषण मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती रीना सिन्हा ने किया।

     

    कार्यक्रम के प्रारंभ में द्वीप प्रज्जवल कर और आंबेडकर सहित दोनों साहित्यकारों के तस्वीर पर सभी साहित्यकारों द्वारा पुष्पार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

     

    तत्पश्चात हिन्दू समाज के अगुआ भारतरत्न बाबासाहेब के जीवन पर प्रसेनजित तिवारी ने विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने बताया बाबासाहेब ने न केवल हमें संविधान दिया बल्कि समाज में फैली असमानता के विरुद्ध आवाज उठाकर भारत को मजबूती प्रदान किया। साहित्यकारों का परिचय क्रमश: ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र एवं सुरेश चन्द्र झा ने प्रस्तुत की । काव्य पाठ की शुरुआत श्री दिव्येन्दु त्रिपाठी के संस्कृत में सुमधुर सरस्वती वंदना से हुई ।

     

     

    इसके बाद शहर के कुल 60 कलमकारों ने अपनी – अपनी मातृभाषाओं में यथा भोजपुरी , मैथिली , तेलगू , अंगिका, अंग्रेजी, राजस्थानी, हिन्दी , संथाली, छोटा नागपुरी , संस्कृत , बंगला, पंजाबी वगैरह में रचित काव्य रचनाएं प्रस्तुत की ।
    काव्य पाठ करने वालों में सर्वश्री / श्रीमती हरिहर राय चौहान, संगीता मिश्रा, चंदन प्रजापति, राजेन्द्र साह ‘राज’ , निर्मला राव , शीतल प्रसाद दूबे, अरुणा झा, मनोकामना सिंह ‘अजय’, जोबा मुर्मू, नीलम पेडिवाल, ममता कर्ण, डाॅ. उदय प्रताप हयात, माधुरी मिश्र, कैलाशनाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’ ,

     

     

    पुनम सिंह, विमल किशोर विमल, नीता सागर चौधरी, वसंत जमशेदपुरी, सुनिता बेदी, शिव नन्दन सिंह, शकुन्तला शर्मा, बलविन्दर सिंह, लक्ष्मी सिंह, डाॅ. वीणा पाण्डेय ‘भारती’ , रीना सिन्हा, भंजदेव देवेन्द्र कुमार ‘व्यथित’, क्षमाश्री दूबे , अनिरुद्ध त्रिपाठी ‘अशेष’ , ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, यमुना तिवारी व्यथित,

     

     

    माधवी उपाध्याय प्रमुख रहे । जबकि तुलसी भवन के उपाध्यक्ष श्री राम नन्दन प्रसाद, साहित्य समिति के सचिव डॉ. अजय कुमार ओझा , प्रसन्न वदन मेहता, खुशबू बरनवाल, अनिता निधि, अमन प्रियदर्शी, अमन निराला, मधुमिता साहा की उपस्थिति सराहनीय रही ।

    तुलसी भवन द्वारा भारतरत्न बाबासाहेब भीमराव रामजी आंबेडकर एवं राहुल सांस्कृत्यायन की जयंती समारोह आयोजित'
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकई स्थानों पर आयोजित ज्वारा पूजा में शामिल हो काले ने लिया आशीर्वाद
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    June 20, 2026

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    June 20, 2026

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अभिषेक जुबली दुकान के सामने एक युवक द्वारा गोली चलाए जाने की चर्चा तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक कथित तौर पर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने इस तरह की किसी भी घटना से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साकची क्षेत्र में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी व्यक्ति के घायल होने या नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.