Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर आज न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज, पाथरचपरा में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर आज न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज, पाथरचपरा में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर आज न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज, पाथरचपरा में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

    आज दिनांक 15.04.2024 को न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज, पाथरचपरा में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों को लोकसभा आम चुनाव के निमित्त प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

    प्रशिक्षण के क्रम में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी को निष्पक्ष, गोपनीय एवं पारदर्शिता पूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने हेतु उनकी भूमिका को बताया। सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की निर्वाचन कराने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस दौरान पीपीटी के माध्यम से सभी को चुनाव से जुड़े उनके कार्यों एवं दायित्वों के बारे में भलीभांति अवगत कराया गया। बताया गया कि आप को जो भी सेक्टर निर्धारित किया गया है,उन क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करते रहे तथा वल्नरेबल मैपिंग को ध्यान में रखकर उस पैकेट के मतदाताओं में विश्वास जगाने का काम करते रहे। कम्यूनिकेशन प्लान तैयार रखें, तथा शैडो एरिया की रिपोर्ट करें ताकि आवश्यक दिशानिर्देश मिल सके। चुनाव के दिन माॅक पोल पर नजर रखना आवश्यक है। पोलिंग पार्टी को सुरक्षित बूथ तक पहुंचाना और वापस कलेक्शन सेंटर तक पहुंचाना आपकी महत्वपूर्ण काम में से एक काम है। चुनाव कार्य को आप गंभीरता से लेंगे, किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशिक्षण में चुनाव कराने की वैधानिक प्रक्रिया को समझ बूझ लेने का अवसर प्रदान किया गया। पालिटेक्निक कालेज पाथरचपड़ा में चल रहे प्रशिक्षण में स्थापित सेल्फी पोज में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों ने अपनी फोटो भी खिंचवाई तथा चुनाव को निष्पक्ष, गोपनीय संपन्न कराने की शपथ ली।

    मुख्य प्रशिक्षक सैयद इमाम ने बताया कि चुनाव में संलग्न सभी मतदान कर्मियों एवं पदाधिकारियों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट करना है। वहीं बताय गया कि पोलिंग के दौरान किसी भी परिस्थिति में वोटिंग कम्पार्टमेन्ट में नहीं जाना है। मतदाता को पहचानने के लिए चौदह प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे। जिसका प्रयोग कर पहचान करना है। इसके अलावा चुनाव आयोग के निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन करने तथा सतर्कता के साथ निर्वाचन संबंधी कार्य सम्पन्न कराने हेतु विस्तार से बताया गया।

    *इस मौके पर* मुख्य मास्टर ट्रेनर सैय्यद मो इमाम, मास्टर ट्रेनर हरि प्रसाद राम, अशोक चौधरीर, जितेन्द्र कुमार, राजेश मराण्डी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउप विकास आयुक्त जामताड़ा निरंजन कुमार द्वारा मीडिया/एमसीएमसी कोषांग का किया गया निरीक्षण
    Next Article जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में जिले में रामनवमी पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु केंद्रीय शांति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.