Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केरल की आवाज इस बार संसद में सुनी जाएगी:पीएम मोदी
    Breaking News Headlines राजनीति

    केरल की आवाज इस बार संसद में सुनी जाएगी:पीएम मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 15, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    केरल की आवाज इस बार संसद में सुनी जाएगी:पीएम मोदी
    त्रिशूर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को आश्वासन दिया कि केरल आगामी लोकसभा चुनाव के बाद यह सुनिश्चित करेगा कि संसद में उसकी आवाज सुनी जाए. पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा नीत राजग के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हुए कहा कि यह केरल में प्रगति का साल होगा.

     

    प्रधानमंत्री ने भाजपा के चुनाव घोषणापत्र में किए गए विभिन्न वादों तथा विकास कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए इसे ‘मोदी की गारंटी’ बताया, जिसे रविवार को जारी किया गया था.पीएम ने यह वादा भी किया कि राजग के तीसरी बार सत्ता में लौटने पर अहमदाबाद और मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन की तरह ही पूर्व, उत्तर तथा दक्षिण भारत में बुलेट ट्रेन के लिए सर्वेक्षण का काम शुरू किया जाएगा. साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसने दुनिया में भारत की कमजोर छवि बनाई जबकि भाजपा ने मजबूत राष्ट्र बनाया. उन्होंने कहा कि दस वर्ष में जो हुआ है वह महज ट्रेलर है क्योंकि केरल तथा भारत के लिए और बहुत कुछ किया जाना बाकी है.

     

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने वाम सरकार पर इस दक्षिणी राज्य में केंद्र के विकास कार्यक्रमों में रुकावट डालने का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि वाम मोर्चा केरल को बर्बाद कर देगा जैसा कि उसने अन्य राज्यों में किया जहां भी सत्ता में रहे हैं. पीएम मोदी ने केरल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नीत सरकार के करुवन्नूर सहकारी बैंक घोटाले का मुद्दा उठाया और वाम दल पर गरीबों का पैसा लूटने का भी आरोप लगाया.

     

    यूपी में खानदानी सीट बचाना मुश्किल हुआ तो केरल में बनाया नया ठिकाना : पीएम मोदी का राहुल पर तंज

    केरल के पलक्कड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का बिना नाम लिए निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के एक बड़े नेता जिनको यूपी में अपनी खानदानी सीट पर इज्जत बचाना मुश्किल हो गया और उन्होंने केरल में अपना एक नया ठिकाना बना लिया है. पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए यहां कांग्रेस ने उस संगठन के पॉलिटिकल विंग से बैक डोर समझौता कर लिया है. जिसको देश में देश विरोधी प्रवृत्ति के लिए बैन किया गया है. लेकिन क्या कभी आपने सुना है कांग्रेस के इन नेताओं के मुंह से कभी भी कॉपरेटिव बैंक के स्कैम के लिए कैसे पैसे लूटे गए हैं, इस पर एक शब्द बोलते सुना है क्या? कांग्रेस के ये युवराज केरल के लोगों से वोट तो मांगेंगे. लेकिन आपके हक में, आपके मुद्दों पर एक शब्द भी नहीं बोलेंगे.

     

     

    उन्होंने कहा कि केरल के लोगों को एलडीएफ और यूडीएफ दोनों से सावधान रहना है, केरल में भले ही कांग्रेस पार्टी, लेफ्ट के लोगों को आतंकवादी कहती है. लेकिन, दिल्ली में ये लोग एक साथ बैठकर चुनावी गठजोड़ करते हैं, एक ही थाली में खाते हैं. यहां केरल से बाहर निकलते ही पड़ोस में तमिलनाडु में दोनों पार्टी एक साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ रही है. यहां भाषण देते हैं कि आतंकवादी हैं और वहां मिलकर चुनाव लड़ते हैं.

     

     

    जो लेफ्ट वाले लोग कांग्रेस पर परिवारवाद के आरोप लगाते थे, अब वो खुद उनसे परिवारवाद के फायदे क्या हैं, इसके टिप्स ले रहे हैं. ये लोग इंडी गठबंधन बनाकर साथ आए हैं, क्योंकि ये जानते हैं कि मोदी इनके लूट के सब ठिकानों को ठप्प कर रहा है. इसलिए चाहे लेफ्ट हो या कांग्रेस, सबके निशाने पर मोदी ही है. लेकिन, मैं आपको गारंटी देता हूं भाजपा और एनडीए को दिया गया आपका एक-एक वोट गरीब के एक-एक पैसे का हिसाब करेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट : केजरीवाल की याचिका पर ईडी को नोटिस, 24 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने को कहा
    Next Article लोकसभा चुनाव 2024 : यूपी में चुनाव प्रचार करेंगे राहुल-अखिलेश, गाजियाबाद से होगी शुरूआत

    Related Posts

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    May 4, 2026

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    May 4, 2026

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.