Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंबेडकर जयंती के अवसर पर एबीवीपी ने आयोजित किया समरसता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    अंबेडकर जयंती के अवसर पर एबीवीपी ने आयोजित किया समरसता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadApril 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सामाजिक चेतना के माध्यम से भारत के स्व को अंबेडकर ने जगाया : एबीवीपी

    चंदन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय के द्वारा अंबेडकर जयंती के अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच समरसता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l इस प्रतियोगिता में लक्ष्मीबाई एवं वीर शिवाजी समुह में 200 से अधिक छात्र-छात्रा भाग लिए l उक्त प्रतियोगिता का आयोजन महारतपुर बिनोदपुर सिंघौल सहित आसपास के गांव के छात्र-छात्राओं के बीच किया गया l इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को बाबा साहब के जीवन शैक्षणिक ,सामाजिक ,राजनीतक धार्मिक एवं बौद्धिक क्षेत्र में उनसे जुड़े विषयों पर प्रश्न करके उनका ज्ञान वर्धन किया गया l इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद बाबा साहब अंबेडकर जैसे महापुरुष के बारे में भारत की वर्तमान पीढ़ी को बताकर यह प्रदर्शित कर रही है कि सभी प्रकार की प्रतिकूलताओं के बावजूद बाबा साहब ने अपने शैक्षणिक, राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन को उच्चतम स्तर तक पहुंचा दिया l भारत भूमि के प्रति उनकी श्रद्धा बनी रहे एवं उनके स्व का पहचान भी कायम रहे l इसलिए उन्होंने हिंदू धर्म त्याग कर बौद्ध धर्म अपनाया l इन्होंने अपने विभिन्न पुस्तकों के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के सामाजिक ,राजनीतिक एवं आर्थिक विषयों पर अपनी राय रखी जो आज भी प्रासंगिक है l पाकिस्तान और इस्लाम के संबंध में उनके विचार आज सत्य प्रतीत हो रहे हैं l इसलिए ऐसे दूर दृष्टि महामानव को विद्यार्थी परिषद श्रद्धांजलि अर्पित करती है l नगर मंत्री अजीत कुमार एवं छात्र नेता सूरज कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं के बीच विद्यार्थी परिषद के द्वारा ऐसे प्रतियोगिता के आयोजन से राष्ट्रभक्ति की भावना को वैचारिक विस्तार मिलता है l इसलिए विद्यार्थी परिषद छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास हेतु ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करते रहती है l शिक्षक शिव पूजन कुमार ने छात्र-छात्राओं को क्विज के तकनीकी पक्ष से अवगत कराकर इसे संपन्न कराने में सहयोग किया एवं विजेता तथा उपविजेता टीम को शील्ड देकर उत्साहित किया l उक्त कार्यक्रम एकेडमिक इंटरमीडिएट क्लासेस परिसर में आयोजित किया गया l इस अवसर पर रोहित, साकेत, अमन शिवम, अभय ,अनुराधा ,काजल मुस्कान ,मनीषा सहित कई छात्र-छात्रा उपस्थित होकर हुए l

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय लोक सभा चुनाव के लिए 18अप्रैल से अधिसूचना होगा जारी :जिला पदाधिकारी
    Next Article स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह शर्मा महाविद्यालय बेगूसराय में भारत रत्न एवम् भारतीय संविधान के रचियेता डॉ भीमराव अम्बेडकर साहेब की जयंती मनायी गई।

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.