उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय ने पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, एवं अनुमंडल पदाधिकारी के साथ भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
आज दिनांक 14.04.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०), वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास (भा०व०से०), पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०) एवं अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, अंचल अधिकारी श्री अबिश्वर मुर्मू एवं अन्य के द्वारा अनुमंडल कार्यालय के समीप डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया।