Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JAMSHEDPUR:हाईकोर्ट के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण हटाने गए जमशेदपुर अक्षेस के पदाधिकारी पर हमला मामला दर्ज राजनीतिक दल और व्यावसायिक संगठन ने जताया विरोध
    Breaking News Business Headlines अपराध कारोबार जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    JAMSHEDPUR:हाईकोर्ट के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण हटाने गए जमशेदपुर अक्षेस के पदाधिकारी पर हमला मामला दर्ज राजनीतिक दल और व्यावसायिक संगठन ने जताया विरोध

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 12, 2024Updated:April 12, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    JAMSHEDPUR:हाईकोर्ट के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण हटाने गए जमशेदपुर अक्षेस के पदाधिकारी पर हमला मामला दर्ज राजनीतिक दल और व्यावसायिक संगठन ने जताया विरोध

     

     

    अपराधी की तरह व्यापारी को लाठी से पीटने वाले अधिकारी पर हो कड़ी कारवाई :विकास सिंह

     

     

    JAMSHEDPUR:हाईकोर्ट के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण हटाने गए जमशेदपुर अक्षेस के पदाधिकारी पर हमला मामला दर्ज राजनीतिक दल और व्यावसायिक संगठन ने जताया विरोध हाईकोर्ट के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर जमशेदपुर अक्षेस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. इसका नजारा शुक्रवार को बिष्टुपुर थाना अंतर्गत डायग्नल रोड स्थित सोंथालिया भवन के समीप देखा गया.

     

     

    जहां अतिक्रमण हटाने पहुंची अक्षेस की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा व्यवसायियों ने जैसे ही सिटी मैनेजर रवि भारती के साथ बदसलूकी की अतिक्रमण हटाने गई टीम ने भी उसका जवाब उसी भाषा में दिया इसके बाद माहौल बिगड़ गया और फिर व्यवसायों को खदेड़- खदेड़ कर  पीटा गया

     

    व्यवसाईयों ने आरोप लगाया की उनके साथ बदसलूकी की गई हालांकि  प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कुछ व्यवसाईयों ने पहले सिटी मैनेजर रवि भारती के साथ अभद्र व्यवहार किया जिसके बाद मामला बिगड़ गया

    जो वीडियो फुटेज राष्ट्रसंवाद के हाथ लगे हैं. उसमें साफ देखा जा सकता है कि व्यवसाईयों पर लाठियां बरसाई जा रही है. इसको लेकर शहर के व्यवसाईयों में नाराजगी देखी जा रही है. इधर सिंहभूम चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने बताया कि कारोबारियों पर लाठी चार्ज करना कहीं से भी स्वीकार्य नहीं है. हम इस घटना का कड़े शब्दों में विरोध करते हैं और इसको लेकर उपायुक्त से मुलाकात किया जाएगा. जरूरत पड़ी तो विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा. इस घटना के विरोध में व्यवसाईयों ने कल से काला बिल्ला लगाकर काम करने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होने की सूरत में हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है.
    मुकेश मित्तल (पूर्व उपाध्यक्ष- चेम्बर ऑफ कॉमर्स)

     

    इधर मामले को लेकर जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी अरविंद तिर्की ने बताया कि

     

     

    आज सुबह ही व्यवसाईयों को अपने- अपने अतिक्रमण हटाने की सूचना दी गई थी. शाम को जब हमारी टीम वहां पहुंची कुछ व्यवसाय वहां दबंगई करने लगे. इतना ही नहीं हमारे टीम के ऊपर उनके द्वारा हमला भी किया गया इसी दौरान हल्का बल प्रयोग किया गया है. कुछ व्यवसाईयों को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंपा गया है उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जा रहा है.

     

     


    अरविंद तिर्की (विशेष पदाधिकारी)

     

    अपराधी की तरह व्यापारी को लाठी से पीटने वाले अधिकारी पर हो कड़ी कारवाई :विकास सिंह

     

    भाजपा नेता विकास सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिष्टुपुर में व्यापारी के ऊपर लाठी चार्ज से किए गए हमले की निंदा करते हुए कहा की व्यापारी को एक अपराधी की तरह पीटे जाने की जितनी निंदा की जाए वह कम होगी साकची बाजार में खुलेआम

     

     

     

    जमशेदपुर नगर निगम के द्वारा पूरे बाजार को अतिक्रमण कर दुकान लगाकर मोटी रकम वसुली करने का कार्य किया जा रहा है उन दुकानदारों पर जिला प्रशासन का डंडा नहीं चलता लेकिन एक व्यापारी अपने व्यापार को बचाने के लिए निवेदन करता है तो उसमे कानूनी कार्रवाई न करते हुए लाठी डंडे की बरसात की जा रही है जिसकी निंदा की जाती है उपायुक्त महोदय को संज्ञान लेते हुए नगर निगम के अधिकारी रवि भारती को अभिलंब बर्खास्त करना चाहिए ।

     

     

    भाजपा ने बिस्टुपुर में व्यापारियों पर जेएनएसी द्वारा किये गए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज का कड़े शब्दों में की निंदा, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- पुलिस का व्यवहार अलोकतांत्रिक एवं अमानवीय, शासन-प्रशासन फैला रही अराजकता और अव्यवस्था।

    जमशेदपुर। भाजपा ने बिस्टुपुर डायगनल रोड के व्यापारियों पर जेएनएसी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान किये गये बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए तानाशाही रवैये का विरोध किया है। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत पार्टी के कई नेताओं ने बिस्टुपुर थाना जाकर घटना की जानकारी ली। वहीं, देर रात तक बिस्टुपुर थाना में जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत भाजपा नेतागण डटे रहे और पुलिसिया लाठीचार्ज की तीव्र निंदा की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोक आस्था के महापर्व छठ पूजा से पूर्व हर साल विधायक सरयू राय करते हैं व्यवधान उत्पन्न: सूर्य मंदिर कमेटी
    Next Article बिष्टुपुर के तुलसी भवन में 14 अप्रैल को सर्वभाषा साहित्यकार सम्मान समारोह सह सर्वभाषा कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा

    Related Posts

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    May 19, 2026

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    May 19, 2026

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    कौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    बिहार में रेफरल पर नकेल: स्थानीय अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    शास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगी मिश्रा को कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.