Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुछ कर्ज उतरे नहीं जा सकते
    साहित्य

    कुछ कर्ज उतरे नहीं जा सकते

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कुछ कर्ज उतरे नहीं जा सकते

    विवाह के दो वर्ष हुए थे जब सुहानी गर्भवती होने पर अपने घर पंजाब जा रही थी …
    पति शहर से बाहर थे ……..

    जिस रिश्ते के भाई को स्टेशन से ट्रेन मे बिठाने को कहा था वो लेट होती ट्रेन की वजह से रुकने में मूड में नहीं था इसीलिए समान सहित प्लेटफॉर्म पर बनी बेंच पर बिठा कर चला गया ….

    गाड़ी को पांचवे प्लेटफार्म पर आना था …

    गर्भवती सुहानी को सातवाँ माह चल रहा था.
    सामान अधिक होने से एक कुली से बात कर ली….

    बेहद दुबला पतला बुजुर्ग…पेट पालने की विवशता उसकी आँखों में थी …एक याचना के साथ सामान उठाने को आतुर ….

    सुहानी ने उसे पंद्रह रुपये में तय कर लिया और टेक लगा कर बैठ गई…. तकरीबन डेढ़ घंटे बाद गाडी आने की घोषणा हुई …लेकिन वो बुजुर्ग कुली कहीं नहीं दिखा …

     

     

    कोई दूसरा कुली भी खाली नज़र नही आ रहा था…..
    ट्रेन छूटने पर वापस घर जाना भी संभव नही था …

    रात के साढ़े बारह बज चुके थे ..
    सुहानी का मन घबराने लगा …

    तभी वो बुजुर्ग दूर से भाग कर आता हुआ दिखाई दिया …. बोला चिंता न करो बिटिया हम चढ़ा देंगे गाडी में …भागने से उसकी साँस फूल रही थी ..उसने लपक कर सामान उठाया …और आने का इशारा किया

    सीढ़ी चढ़ कर पुल से पार जाना था कयोकि अचानक ट्रेन ने प्लेटफार्म चेंज करा था जो अब नौ नम्बर पर आ रही थी

    वो साँस फूलने से धीरे धीरे चल रहा था और सुहानी भी तेज चलने हालत में न थी
    गाडी ने सीटी दे दी
    भाग कर अपना स्लीपर कोच का डब्बा ढूंढा ….

     

     

     

    डिब्बा प्लेटफार्म खत्म होने के बाद इंजिन के पास था। वहां प्लेटफार्म की लाईट भी नहीं थी और वहां से चढ़ना भी बहुत मुश्किल था ….

    सुहानी पलटकर उसे आते हुए देख ट्रेन मे चढ़ गई…
    तुरंत ट्रेन रेंगने लगी …कुली अभी दौड़ ही रहा था …

    हिम्मत करके उसने एक एक सामान रेलगाड़ी के पायदान के पास रख दिया ।

    अब आगे बिलकुल अन्धेरा था ..

    जब तक सुहानी ने हडबडाये कांपते हाथों से दस का और पांच का का नोट निकाला …
    तब तक कुली की हथेली दूर हो चुकी थी…

    उसकी दौड़ने की रफ़्तार तेज हुई ..
    मगर साथ ही ट्रेन की रफ़्तार भी ….

    वो बेबसी से उसकी दूर होती खाली हथेली देखती रही …

    और फिर उसका हाथ जोड़ना नमस्ते
    और आशीर्वाद की मुद्रा में ….
    उसकी गरीबी …
    उसका पेट ….
    उसकी मेहनत …
    उसका सहयोग …
    सब एक साथ सुहानी की आँखों में कौंध गए ..

     

     

     

    उस घटना के बाद सुहानी डिलीवरी के बाद दुबारा स्टेशन पर उस बुजुर्ग कुली को खोजती रही मगर वो कभी दुबारा नही मिला …

    आज वो जगह जगह दान आदि करती है मगर आज तक कोई भी दान वो कर्जा नहीं उतार पाया उस रात उस बुजुर्ग की कर्मठ हथेली ने किया था …

    सच है कुछ कर्ज कभी नही उतारे जा सकते……!!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleLok Sabha Election 2024: बसपा ने जारी की चौथी लिस्ट, 9 सीटों पर उम्मीदवार घोषित
    Next Article जमशेदपुर लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त कोल्हान हरी कुमार केशरी की अध्यक्षता में विधि व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ,कई मुद्दे पर किए विचार विमर्श

    Related Posts

    प्रख्यात शायर बशीर बद्र को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

    May 29, 2026

    यादें लौटकर नहीं आतीं: अतीत छोड़, वर्तमान में जिएं

    May 24, 2026

    राधा की अष्टसखियां: ब्रज प्रेम का दिव्य स्वरूप

    May 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.