Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिलेश यादव के निशाने पर वाराणसी की पुजारी पुलिस
    Headlines उत्तर प्रदेश

    अखिलेश यादव के निशाने पर वाराणसी की पुजारी पुलिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अखिलेश यादव के निशाने पर वाराणसी की पुजारी पुलिस
    वाराणसी: बाबा विश्वनाथ मंदिर में तैनात पुलिसकर्मी और पुजारियों के बीच आप अंतर नहीं कर पाएंगे. पुलिसकर्मी, पुजारियों की तरह ही धोती कुर्ता, गले में रुद्राक्ष और माथे पर त्रिपुंड लगाए नजर आ रहे हैं. महिला पुलिसकर्मी भी सलवार कमीज में संतों की तरह नजर आ रही हैं. वाराणसी कमिश्नर मोहित अग्रवाल के 9 अप्रैल को लिए गए एक फैसले पर अब विपक्षी नेताओं ने चिंता जताई है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता से इसकी वजह से ठगी होगी, जिसके लिए कौन जिम्मेदार होगा.

     

     

    अखिलेश यादव ने चिंता जताई है कि पुजारी के वेश में अगर पुलिसकर्मी रहेंगे तो जनता के साथ लूटपाट होगी. यह पुलिस मैन्युअल का उल्लंघन है और ऐसे आदेश देने वाले अधिकारी के खिलाफ एक्शन होना चाहिए. अखिलेश यादव ने कहा है कि अगर पुलिसकर्मी ही ऐसी ड्रेस में होंगे तो कोई भी उन्हीं तरह की ड्रेस पहनकर भोली-भाली जनता को ठग सकता है.

     

     

    अखिलेश यादव ने काशी विश्वनाथ से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, ‘पुजारी के वेश में पुलिसकर्मियों का होना किस पुलिस मैन्युअल के हिसाब से सही है? इस तरह का आदेश देनेवालों को निलंबित किया जाए. कल को इसका लाभ उठाकर कोई भी ठग भोली-भाली जनता को लूटेगा तो उप्र शासन-प्रशासन क्या जवाब देगा.’ सपा नेता मनोज राय ध्रुव चंडी का कहना है कि ये धर्म के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.

     

     

    क्या है वाराणसी पुलिस का आदेश, जिसकी वजह से पुजारी बने पुलिसकर्मी?
    वाराणसी के कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने 9 अप्रैल को एक आदेश जारी किया था. आदेश में कहा गया कि मंदिर में एक पुरुष और महिला पुलिसकर्मी पुजारी के वेश में तैनात रहेंगे. उनका काम भक्तों को बाबा विश्वनाथ के सुगम दर्शन कराना होगा. पुलिसकर्मी मंदिर परिसर में भीड़ होने से लोगों को बचाएंगे. पुलिस का कहना है कि पुजारियों की बातों को भक्त सुनकर नियंत्रित रहते हैं, पुलिसकर्मियों की बातों को अनसुनी कर देते हैं. इस व्यवस्था से मंदिर परिसर में अरफा-तरफी नहीं मचेगी. अब इस आदेश पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं. लोगों का कहना है कि यह पुलिस मैन्युअल का उल्लंघन है. सेक्युलर देश में ऐसे आदेश नहीं जारी होने चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआम चुनाव के बाद 17 फीसदी तक महंगा हो जाएगा मोबाइल पर बात करना
    Next Article चाईबासा:15 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण , एक नाबलिग और दो महिला नक्सली भी शामिल

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.