गौरव वल्लभ को भाजपा में शामिल कराने में शहर के भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी की अहम भूमिका
कांग्रेस के दिग्गज नेता गौरव वल्लभ गुरुवार को कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया | बताया जाता है गौरव वल्लभ को भाजपा में शामिल करवाने में शहर के एक भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी की अहम् भूमिका रही है बंटी खादी बोर्ड के सदस्य रह चुके हैं बताया जाता है कि गौरव वल्लभ के साथ गीता कोड़ा हुआ सीता सोरेन के भी भाजपा में शामिल करवाने में उनकी अहम भूमिका निभाई है

गुरुवार को जब कांग्रेस छोड़कर गौरव वल्लभ भाजपा में शामिल हुए तो उनके साथ भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी नजर आए वह इसको लेकर काफी दिनों से प्रयास कर रहे थे
कि उनकी जॉइनिंग हो जाए गौरव वल्लभ जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ चुके हैं और उनका जमशेदपुर से पुराना नाता रहा है वह कई बार उनसे मुलाकात की जिसके बाद भाजपा में ज्वाइन किए गीता कोड़ा को शामिल करवाने के लिए
वह शख्स थे जिन्होंने बीजेपी की ओर से वार्ताकार बनाया गया था कई राउंड की वार्ता के बाद गीता कोड़ा की जॉइनिंग हुई मधु कोड़ा और गीता कोड़ा के करीबी भी कुलवंत सिंह बंटी को माना जाता है
जिस कारण उनका ही इस काम में लगाया गया था जिसके बाद वो इस मिशन में सफल रहे

