Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोहरदगा :दहक रहे हैं लोहरदगा के जंगल-पहाड़, वन्यजीव खतरे में
    Breaking News झारखंड

    लोहरदगा :दहक रहे हैं लोहरदगा के जंगल-पहाड़, वन्यजीव खतरे में

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    लोहरदगा,झारखंड

    दहक रहे हैं लोहरदगा के जंगल-पहाड़, वन्यजीव खतरे में

    महुआ चुनने के लिए ग्रामीणों द्वारा लगायी गई आग का बढ़ता जा रहा है दायरा

    लोहरदगा। जिले के जंगल जगह-जगह पर आग से दहक रहे हैं। भयावह नजारा दिखाई पड़ रहा है। महुआ चुनने के लिए पेड़ के नीचे की खर-पतवार साफ करने के मकसद से ग्रामीणों द्वारा लगायी गई आग हवा की वजह से तेजी से जंगल के पेड़-पौधों, जीव-जंतुओं को निगलती जा रही है। थोड़े से महुआ के लिए ग्रामीणों द्वारा गैरजिम्मेदाराना और अमानवीय कार्य किया जा रहा है।

     

     

    पेशरार और किस्को प्रखंड के जंगल-पहाड़ों का बड़ा दायरा रात के अंधेरे में दहकता नजर आता है। केकरांग में सीआरपीएफ के कैंप के पास पिछले कई दिनों से जंगल में आग लगी हुई है, जो सड़क किनारे से ही नजर आती है। मगर विभाग बेखबर है। प्रशासनिक तंत्र आंखें मूंदे है। वन सुरक्षा समितियां निष्क्रिय हैं। जागरूकता कार्यक्रमों के नाम पर खानापूर्ति करके वन विभाग ने अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री कर ली। जबकि आग को बुझाने, फैलने से रोकने का प्रयास होना चाहिए था। इस बार जंगल-पहाड़ों के जलस्रोतों में काफी कम पानी रह गया है। आग की वजह से स्थिति और भयावह हो रही है। बड़ी संख्या में वन्य जीवों के मारे जाने की आशंका है।

     

    हालांकि किस्को के कसियाडीह ऊपर नारी डहरबाटी कोचा जंगल में लगी आग सुरक्षा समिति ने बुझाने का प्रयास किया है। इस सम्बंध में वन प्रमंडल अधिकारी अरविंद कुमार ने कहा है की आग लगने से रोकने और जंगल बचाने को लेकर पिछले साल की तरह इस बार भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

     

     

    वन समिति ग्रामीणों के साथ लगातार बैठक आयोजित कर महुवा चुनने के लिए आग नहीं लगाने की अपील कर रही है। उन्होंने कहा की जागरूकता के माध्यम से आग लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जा सकती है। इसके अलावा उन्होंने कहा की आग बुझाने के लिए सभी वनरक्षी को मशीन भी उपलब्ध करा दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुमका:एक्शन में आईजी संथाल परगना प्रक्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस विभाग को दिए कई निदेश
    Next Article बहरागोड़ा में मिट्टी धंसने से तीन महिला की मौत, चार घायल

    Related Posts

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    June 4, 2026

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.