Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक सरयू राय ने भाजपा प्रत्याशी धनबाद के बारे में झारखण्ड भाजपा के प्रभारी को पत्र के माध्यम से दी जानकारी
    Breaking News Headlines झारखंड

    विधायक सरयू राय ने भाजपा प्रत्याशी धनबाद के बारे में झारखण्ड भाजपा के प्रभारी को पत्र के माध्यम से दी जानकारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 10, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    विधायक सरयू राय ने भाजपा प्रत्याशी धनबाद के बारे में झारखण्ड भाजपा के प्रभारी को पत्र के माध्यम से दी जानकारी

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की भाजपा के झारखंड प्रभारी श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी एवं अन्य राष्ट्रीय/राज्य नेताओं को उनके धनबाद से घोषित प्रत्याशी के बारे में अपने अद्यतन ज्ञानकोश से कतिपय जानकारियां उपलब्ध करा रहा हूं।

    ये जानकारियां धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के घोषित प्रत्याशी के उस समय के 20 वर्ष के उम्र वाले सुपुत्र श्री प्रशांत कुमार के नाम पर वर्ष 2022 में 2.06 करोड़ के सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर खरीदे गये तीन भूखंडों के बारे में है। इन भूखंडों की रजिस्ट्री के दस्तावेज की प्रति मेरे पास उपलब्ध हैं। इस सूचना में मैं इन भूखंडों का म्यूटेशन करने के लिए वहां के अंचलाधिकारी कार्यालय में की जा रही कार्रवाई के बारे में आधिकारिक दस्तावेज सार्वजनिक कर रहा हूं। इन दस्तावेजों की प्रतियां संलग्न हैं। तीन अलग-अलग की गई रजिस्ट्रियों के अनुसार, खरीदे गये भूखंडों का क्षेत्रफल करीब 80 डिसमील है। ये भूखंड धनबाद के नवाडीह में स्थित हैं। भूखंडों की खरीद और भुगतान किया हुआ स्टांप शुल्क का ब्यौरा निम्नवत हैः-

     

    1. भूखंड संख्या -1
    ख़रीद की तिथि – 5 जनवरी 2022
    भूखंड का क्षेत्रफल – 16 डिसमील
    भूखंड का पता – मौजा-नवाडीह, सर्किल-धनबाद
    भूखंड की क़ीमत – ₹ 46,75,000
    स्टाम्प शुल्क भुगतान – ₹ 1,87,000
    भूखंड का क्रेता – श्री प्रशांत कुमार, उम्र – 21 वर्ष अभिभावक – श्री ढुल्लू महतो, ग्राम- चिटाही, पो॰ – टुंडू, थाना – बरोरा, बाघमारा, जिला-धनबाद.
    भूखंड विक्रेता – श्री कामख्या नारायण सिंह, अंबिकापुरम, एलसी रोड, धनबाद.
    खाता नंबर 36 और 50
    प्लॉट नंबर 1623, 1672, 1624

     

    2. भूखंड संख्या – 2
    ख़रीद की तिथि – 24 जनवरी 2022
    भूखंड का क्षेत्रफल – 56 डिसमील
    भूखंड का पता – मौजा नवाडीह, सर्किल-धनबाद
    भूखंड की क़ीमत – ₹ 1,36,36,000
    स्टाम्प शुल्क भुगतान – ₹ 5,45,450
    भूखंड का क्रेता – श्री प्रशांत कुमार, उम्र – 21 वर्ष अभिभावक – श्री ढुल्लू महतो, ग्राम- चिटाही बस्ती,पो॰ – टुंडू, थाना – बरोरा, बाघमारा, जिला-धनबाद.
    भूखंड विक्रेता – श्री कामख्या नारायण सिंह एवं श्रीमती आशा देवी, अंबिकापुरम, एलसी रोड, धनबाद.
    खाता नंबर 50
    प्लॉट नंबर 1624 और 1626

    3. भूखंड संख्या – 3
    ख़रीद की तिथि – 29 अप्रैल 2022
    भूखंड का क्षेत्रफल – 8 डिसमील
    भूखंड का पता – मौजा-नवाडीह, सर्किल-धनबाद
    भूखंड की क़ीमत – ₹23,40,000
    स्टाम्प शुल्क भुगतान – ₹ 93,600
    भूखंड का क्रेता – श्री प्रशांत कुमार, उम्र – 21 वर्ष अभिभावक – श्री ढुल्लू महतो, ग्राम- चिटाही, पो॰ – टुंडू, थाना- बरोरा, बाघमारा, जिला-धनबाद.
    भूखंड विक्रेता – श्री नारायण मंडल, करोयाटांड, बर्ली अड्डा, धनबाद.
    खाता नंबर 104
    प्लॉट नंबर-1624 और 1674
    इन भूखंडों की सरकारी दर पर कीमत और स्टांप शुल्क के भुगतान का ब्यौरा सुलभ जानकारी हेतु निम्नवत हैः-
    क. भूखंड की सरकारी दर पर क़ीमत – ₹. 46,75,000
    ख. भूखंड की सरकारी दर पर क़ीमत – ₹ 1,36,36,000
    ग. भूखंड की सरकारी दर पर क़ीमत – ₹ 23,40,000
    अ. तीन भूखंडों की सरकारी दर पर कुल कीमत (क+ख+ग) ₹ 2,06,51,000

     

     

    क. स्टाम्प शुल्क भुगतान – ₹ 1,87,000
    ख. स्टाम्प शुल्क भुगतान – ₹ 5,45,450
    ग. स्टाम्प शुल्क भुगतान – ₹ 93,600
    (आ) कुल स्टांप शुल्क भुगतान का जोड़ (क+ख+ग)- ₹. 8,26,050
    सरकारी दर पर भूखंडों की कुल कीमत (अ) और कुल स्टांप शुल्क भुगतान (आ) के ब्यौरों का
    जोड़ =अ+आ= 2,06,51,000

    स्टाम्प ड्युटी भुगतान 8,26,500
    भुगतान का कुल जोड़ – ₹.2,06,51,000+₹. 8,26,050=₹.2,14,77,500 (₹.दो करोड़ 14 लाख 77 हजार 500)
    उपर्युक्त भूखंडों के रजिस्ट्रेशन के उपरांत स्थानीय अंचल कार्यालय में उनके म्यूटेशन के लिए हो रही कार्रवाई के सरकारी दस्तावेजों की आधिकारिक प्रतियां संलग्न हैं, जिनके साथ उपर्युक्त विवरण के कई तथ्यों का मिलान किया जा सकता है।
    भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं, खास कर झारखंड प्रदेश के प्रभारी को उपर्युक्त ज्ञानकोश में निहित सूचनाओं पर अपने ज्ञान के अनुसार स्पष्टीकरण देना चाहिए और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की उक्तियों के अनुरूप प्रभारी की भूमिका का निर्वाह करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि इसमें से कतिपय जानकारियां दो वर्ष पूर्व झारखंड के कतिपय प्रमुख अखबारों में संक्षेप में प्रकाशित हो चुकी हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति का हुआ विस्तार
    Next Article सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव-बालकृष्ण का माफीनामा खारिज किया,- कार्रवाई का सामना करने के लिए कहा

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.