Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को मिला EC का नोटिस, हेमा मालिनी पर की थी टिप्पणी
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को मिला EC का नोटिस, हेमा मालिनी पर की थी टिप्पणी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को मिला EC का नोटिस, हेमा मालिनी पर की थी टिप्पणी
    नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कांग्रेस पार्टी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में नोटिस जारी किया है। सुरजेवाला पर आरोप है कि उन्होंने भाजपा की मथुरा से उम्मीदवार हेमा मालिनी पर अभद्र टिप्पणी की है। चुनाव आयोग ने मंगलवार शाम सुरजेवाला को नोटिस जारी किया। आयोग ने सुरजेवाला को 11 अप्रैल की शाम 5 बजे तक जवाब देने का निर्देश दिया है।

     

     

    इसके साथ ही चुनाव आयोग ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक पत्र भेजा है। पत्र में चुनाव आयोग ने खड़गे से ऐसी टिप्पणी करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आयोग का कहना है कि पार्टी नेताओं को सभाओं व सार्वजनिक स्थानों पर दिए जाने वाले बयानों में सावधानी बरतनी चाहिए। चुनाव आयोग का कहना है कि कोई भी नेता महिलाओं को लेकर असभ्य टिप्पणी नहीं करे।

     

     

    आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के लिए चल रहे प्रचार के दौरान किसी भी व्यक्ति को महिलाओं के संबंध में अपमानजनक व अभद्र भाषा उपयोग करने की अनुमति नहीं है। वहीं, इस मुद्दे पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखते हुए कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कहा था कि उनका पूरा वीडियो सुना जाए। सुरजेवाला के मुताबिक वह हेमा मालिनी का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने धर्मेंद्र से शादी की है इसलिए वह हमारी बहू हैं। कांग्रेस नेता का आरोप है कि वीडियो एडिट करके चलाया गया है।

     

     

    दूसरी तरफ, चुनाव आयोग ने तय किया है कि पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल होने वाली सभी गाड़ियों में जीपीएस लगेगा, जिससे इन वाहनों को ट्रैक किया जा सकेगा। चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय को पश्चिम बंगाल में 100 और केंद्रीय आर्म्ड पुलिस फोर्स को तैनात करने का भी निर्देश दिया है। आयोग द्वारा भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि 15 अप्रैल या उससे पहले कंपनियों की तैनाती कराई जाए। चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में 12 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के 1,206 उम्मीदवारों के साथ-साथ बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र से 4 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविस्तारा एयरलाइन की उड़ानें रद्द होने से हवाई यात्रा करना हुआ और महंगा
    Next Article महाकाल मंदिर अग्निकांड में झुलसे सेवक सत्यनारायण सोनी की मौत

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.