पिंकल कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय :शहर के चकाचौंध में जहाँ एक दूसरे के लिए लोगों को समय नहीं मिल पाता है वहीं कुछ लोग समय निकाल कर जरूरतमंद की जरूरत को पूरा करने में लगे रहते हैं।श्रीकृष्ण नगर के रहने वाले राजेश कुमार की बेटी स्नेहा शर्मा ने BPSC Tre – 2 में सफलता हासिल कर शिक्षिका बनने के बाद राधा देवी कन्या मध्य विद्यालय नावकोठी में नियुक्त हुई। अपने प्रथम माह के वेतन मिलने के बाद माया कौशल्या फाउंडेशन द्वारा झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में जनसहयोग से संचालित बच्चों की पाठशाला के बच्चों के बीच स्कूल बैग,वाटर बोतल,कॉपी,कलम इत्यादि समान का वितरण कि। बच्चों की पाठशाला में बैग वितरण करते हुए स्नेहा शर्मा ने कहा कि इन बच्चों के बीच स्कूल बैग वितरण करते हुए बहुत खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा झुग्गी-झोपड़ी में बच्चों की पाठशाला में बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देना सराहनीय कदम है आम लोगों को इस प्रकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।स्नेहा शर्मा के पिता राजेश कुमार ने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं लेकिन अपने समाज में अपने आस-पास के जरूरतमंद की जरूरत को पूरा करना अपने आप में दिल से संतुष्टि मिलती है।मौके पर मौजूद शिक्षक विक्की भाटिया ने कहा कि पाठशाला में अध्ययनरत 120 बच्चों के बीच बैग वितरण सराहनीय कदम है।माया कौशल्या फाउंडेशन के सचिव और बच्चों की पाठशाला के संचालक रौशन कुमार ने स्नेहा शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप सभी का सहयोग इसी प्रकार से बना रहे तो निश्चितरूपेन इन बच्चों को आगे बढ़ने में थोड़ी मदद मिलेगी जिससे वो अपने जीवन में आगे बढ़ सकेंगे।बै
ग मिलने के बाद सभी बच्चों के चहेरे पर गजब का उत्साह देखने को मिला,सभी बच्चों ने एक सुर में स्नेहा शर्मा को थैंक यू मैडम कहा।इस मौके पर स्नेहा शर्मा के परिवार के सदस्य अनामिका शर्मा , अनन्या शर्मा , माया कौशल्या फाउंडेशन छलांग प्रोजेक्ट के प्रोग्राम मैनेजर मृत्युंजय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

