Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पांच वर्ष में देश-प्रदेश की तस्वीर बदली झारखंड में भाजपा सरकार तय : नड्डा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    पांच वर्ष में देश-प्रदेश की तस्वीर बदली झारखंड में भाजपा सरकार तय : नड्डा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2019Updated:October 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हजारीबाग : पांच साल में देश व प्रदेश की तस्वीर बदली है. हर आयाम में विकास हुआ है. महिला सशक्तीकरण, किसान और सफाई सहित हर विभाग में काम हुआ है. झारखंड में डबल इंजन की सरकार ने विकास की इबारत गढ़ी है.
    विकास के नाम पर झारखंड में फिर से भाजपा की सरकार तय है. ये बातें भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहीं. वह शुक्रवार को चंदनकियारी स्थित चंडीपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित विजय संकल्प सभा में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. इधर भाजपा का उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय 23 विधानसभा के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार को हजारीबाग गांधी मैदान में हुआ. इसमें जेपी नड्डा ने कहा कि आज कोई भी राजनीतिक दल हमारे साथ मुकाबला के लिए तैयार नहीं है. भाजपा ऐसा दल बन गया है जो अपना रिकॉर्ड खुद बनाती है. जिस तरह 44 दिन के सदस्यता अभियान में 1.85 लाख कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता को 11 करोड़ से 17 करोड़ पहुंचा दिया. झारखंड विधानसभा चुनाव में अब कार्यकर्ता 65 पार छोड़ कर 70 पार की ओर कदम बढ़ायें.श्री नड्डा ने कहा कि पांच साल पहले तक भ्रष्ट सरकार थी. आज झारखंड में सशक्त सरकार है. जिस तरह देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास कर रहा है, उसी तरह राज्य रघुवर दास के नेतृत्व में विकास कर रहा है. श्री नड्डा ने कहा कि देश में मोदी, प्रदेश में रघुवर व चंदनकियारी में अमर बाउरी को जनता मजबूत बनायें.हमारी सरकार ने विकास और सुशासन दिया : मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य को कांग्रेस व झामुमो ने राजनीति का प्रयोगशाला बना दिया था. हर पार्टी के पास विधायक होने के बाद भी एक निर्दलीय को मुख्यमंत्री बना दिया गया था. लेकिन पिछले पांच साल में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश की तस्वीर बदली है. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि वर्तमान समय में वामपंथी दुनिया से समाप्त होते दिख रहे हैं.भाजपा अपनी विचारधारा पर अडिग है. झारखंड राज्य बनने के 14 वर्षों तक यहां कुशासन की सरकार थी. लेकिन पिछले पांच साल में हमारी सरकार ने विकास और सुशासन दिया है. उन्होंने कहा कि 11 अक्तूबर को जेपी जयंती पर किसानों के खाते में लगभग तीन हजार करोड़ रुपये जायेगा.अतिथियों का स्वागत मंत्री अमर कुमार बाउरी ने किया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद महतो ने की. मौके धनबाद सांसद पीएन सिंह,पुरुलिया सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो, बोकारो विधायक विरंची नारायण, बेरमो विधायक योगेश्वर प्रसाद महतो व अन्य मौजूद थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविदेश मंत्री का पाक पर हमला, कहा- एक पड़ोसी देश को छोड़कर सब अच्छे
    Next Article अनिल शर्मा के बारे में जेल अधीक्षक ने दी थी गलत रिपोर्ट

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.