Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनिल शर्मा के बारे में जेल अधीक्षक ने दी थी गलत रिपोर्ट
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    अनिल शर्मा के बारे में जेल अधीक्षक ने दी थी गलत रिपोर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची : दुमका जेल में बंद कुख्यात अनिल शर्मा द्वारा रंगदारी के लिए फोन किये जाने के संबंध में दुमका जेल अधीक्षक ने एसपी को गलत रिपोर्ट दी थी. आठ अगस्त 2019 को दुमका एसपी को भेजी रिपोर्ट में जेल अधीक्षक ने लिखा था कि अनिल शर्मा सिर्फ जेल के टेलीफोन बूथ से सप्ताह में एक बार पत्नी और बच्चे से घरेलू बात करता है. इसकी रिकॉर्डिंग भी सुनी जाती है. उसके द्वारा किसी को धमकी दिये जाने से संबंधित कोई बात अब तक संज्ञान में नहीं आयी है. जबकि सीआइडी की जांच से यह स्पष्ट है कि अनिल शर्मा ने दुमका जेल से मोबाइल फोन के जरिये रांची में ठेकेदार की हत्या की योजना तैयार की थी. जेल अधीक्षक के अनुसार अनिल शर्मा ने मोबाइल का प्रयोग नहीं करने और रंगदारी के लिए फोन या रंगदारी नहीं देने पर हत्या की योजना बनाने की बात से इनकार किया था. इस बात का भी उल्लेख जेल अधीक्षक ने रिपोर्ट में किया था, लेकिन दुमका नगर थाना में सीआइडी की जांच रिपोर्ट पर 29 सितंबर को अनिल शर्मा के खिलाफ दर्ज केस से स्पष्ट है कि दुमका जेल से अनिल अपने गिरोह के सदस्यों को फाेन करता था. ठेकेदार की हत्या की बनायी थी योजना: अनिल शर्मा जिस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करता था, उसकी लिसनिंग से यह भी स्पष्ट हुआ कि वह डब्ल्यू शर्मा से मोबाइल पर बात करता था. दोनों के बीच एक जून 2019 से लेकर 10 जुलाई के बीच 60 बार बात हुई थी. उसने एक ठेकेदार की हत्या के लिए योजना भी तैयार की थी. ठेकेदार के घर की रेकी करने, घटना को अंजाम देने के लिए पटना से शूटरों को बुलाकर ठेकेदार की पहचान कराने और घटना को कैसे अंजाम देना है, इसकी भी जानकारी फोन पर दी थी. साथ ही शूटरों के पकड़े जाने पर अनिल शर्मा या डब्ल्यू शर्मा का नाम नहीं बताने की हिदायत भी दी थी. डब्ल्यू शर्मा ने ठेकेदार कमलेश सिंह की हत्या की योजना तैयार करने की जानकारी फोन पर चटनी सिंह को दी थी. पुलिस के मुताबिक अनिल शर्मा जिस मोबाइल नंबर का प्रयोग जेल में करता था, वह नंबर मकदमपुर, पटना निवासी चंदन के नाम पर है. जबकि डब्ल्यू शर्मा नालंदा का डुमरांव निवासी बबलू कुमार के नाम पर जारी सिम का प्रयोग करता था. दुमका जेल मिला था मोबाइल का लोकेशन : सीआइडी की जांच रिपोर्ट में अनिल शर्मा द्वारा प्रयोग किये जा रहे मोबाइल का टावर लोकेशन भी दुमका जेल पाया गया है. सीआइडी की रिपोर्ट और दुमका जेल अधीक्षक की रिपोर्ट में अंतर से स्पष्ट है कि दुमका जेल अधीक्षक ने मामले में अनिल शर्मा को निर्दोष बताने के लिए गलत तथ्यों के आधार पर बिना जांच के ही रिपोर्ट तैयार कर दुमका एसपी को भेज दी थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपांच वर्ष में देश-प्रदेश की तस्वीर बदली झारखंड में भाजपा सरकार तय : नड्डा
    Next Article विधायक ने बाढ़ पीड़ितों को 1 महीने का सैलरी देने का किया घोषणा

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.