Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व सांसद फुरकान अंसारी को गोड्डा से कांग्रेस दे टिकट, क्योंकि 15 साल से मुस्लिम सांसद झारखंड से नहीं पहुंचे संसद: मोहम्मद जैनुल अंसारी
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    पूर्व सांसद फुरकान अंसारी को गोड्डा से कांग्रेस दे टिकट, क्योंकि 15 साल से मुस्लिम सांसद झारखंड से नहीं पहुंचे संसद: मोहम्मद जैनुल अंसारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    15 साल में झारखंड से कोई भी मुस्लिम नहीं पहुंचा लोकसभा – मो जैनुल अंसारी।

    राज्य गठन होने के बाद 2004 में पहली बार कांग्रेस की टिकट पर गोड्डा से फुरकान अंसारी सांसद बने।

    फुरकान अंसारी की दावेदारी का समर्थन उनके बेटे डॉ इरफान अंसारी भी करते रहे हैं।

    ऑल इंडिया मोमिन कांफ्रेंस के झारखंड प्रदेश महासचिव सह कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि मोहम्मद जैनुल अंसारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि पहली बार 2004 में जब लोकसभा के चुनाव हुए तो आखिरी बार राज्य से मुस्लिम सांसद चुन लोकसभा पहुंचे। तब गोड्डा में कांग्रेस के टिकट पर फुरकान अंसारी ने जीत दर्ज की थी। झारखंड से लोकसभा में मुस्लिम प्रतिनिधित्व काफी कम रहा। 2004 में गोड्डा से कांग्रेस के टिकट पर फुरकान अंसारी ने जीत दर्ज की थी। लेकिन 2009 और 2014 में वे एकमात्र नेता रहे, जिन्हें कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया। दोनों बार वह लोकसभा का चुनाव भाजपा के निशिकांत दुबे से हार गए। ऐसे में 2019 में जब महागठबंधन के तहत विपक्षी दलों ने चुनाव लड़ा, तब अंसारी को टिकट नहीं मिला। उनकी जगह गोड्डा सीट पर जेवीएम से प्रदीप यादव ने चुनाव लड़ा। 2019 के लोस चुनाव के दौरान एनडीए और यूपीए दोनों ही गठबंधन ने किसी मुस्लिम नेता को उम्मीदवार नहीं बनाया इस बार भी किसी भी गठबंधन से मुस्लिम प्रत्याशी का ऐलान नहीं हो पाया है। एनडीए ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए सभी 14 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। आरक्षित सीटों के अलावा समान्य सीटों पर सर्वाधिक ओबीसी को गठबंधन ने मौका दिया है। वहीं, इंडिया गठबंधन ने अभी 4 सीटों का ऐलान किया है। गोड्डा छोड़ किसी भी सीट पर महागठबंधन से भी मुस्लिम नेता दावेदार नहीं हैं। यहां फुरकान ने ही फिर से दावा किया है।फुरकान अंसारी की दावेदारी का समर्थन उनके बेटे डॉ इरफान अंसारी भी करते रहे हैं। लेकिन फुरकान अंसारी को टिकट मिलने पर संशय है। फुरकान अंसारी को टिकट नहीं मिलने पर इस लोकसभा चुनाव में भी दोनों गठबंधनों से मुस्लिम प्रतिनिधित्व शून्य ही रहेगा। राज्य में 14 लोकसभा सीटों में सर्वाधिक मुस्लिम आबादी राजमहल लोकसभा सीट पर है। लेकिन राजमहल सीट आदिवासी आरक्षित है। आबादी के लिहाज से इस सीट पर मुस्लिम आबादी 493860 है, जो कुल वोटरों का 33.3 प्रतिशत है। वहीं इस सीट पर आदिवासी आबादी 29.4 प्रतिशत है, जो मुस्लिम आबादी से कम है। वहीं गोड्डा संस सीट पर भी मुस्लिमों की आबादी कुल वोटरों का 21.1 प्रतिशत है। यहां मुस्लिम वोटरों की संख्या 371320 है। कोडरमा सीट पर भी मुस्लिम आबादी प्रभावी है। यहां उनकी आबादी 391195 है, जो कुल वोटरों का 20.4 प्रतिशत है। धनबाद में भी मुस्लिम आबादी 337017 है, जो कुल वोटरों का 15.9 फीसदी है। हजारीबाग, रांची, दुमका सीटों पर भी मुस्लिम आबादी बड़ा फैक्टर है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटीम आरंभ के अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह के नेतृत्व में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन भालुबासा शिरोमण सिंह कैंपस में किया गया
    Next Article बिरसानगर की महिला गीत लोहार का एम जी एम मे लापरवाही से इलाज चल रहा सूचना मिलने के बाद तत्कालीन कार्रवाई करती हुई यात्रा के अध्यक्ष रीना सिंह….

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.