Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्ट्रॉग विजन के साथ चुनाव मैदान में हैं दमन दीव से कांग्रेस प्रत्याशी केतन पटेल…
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    स्ट्रॉग विजन के साथ चुनाव मैदान में हैं दमन दीव से कांग्रेस प्रत्याशी केतन पटेल…

    News DeskBy News DeskApril 7, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्ट्रॉग विजन के साथ चुनाव मैदान में हैं दमन दीव से कांग्रेस प्रत्याशी केतन पटेल…

     

    विशन पपोला

    पूरा देश 2024 के चुनावी समर में डूबा हुआ है। हर पार्टी के उम्मीदवार अपने मतदाताओं से संपर्क करने और उन्हें मनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वैसे आमतौर पर यह देखा जाता है कि अधिकांश प्रत्याशी चुनाव जीतने या हारने के बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र से गायब हो जाते हैं, लेकिन इनमें कुछ ही प्रत्याशी ऐसे होते हैं, जो अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के प्रति प्रतिबद्ध रहते हैं, ऐसे ही एक प्रत्याशी हैं केतन पटेल।
    दरअसल, केतन पटेल दमन दीव से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। वह केवल चुनावी मौसम में ही नहीं बल्कि आम दिनों में भी लोगों के बीच सक्रिय रहते हैं।

     

     

    उनके संबंध में यह बात की जाए (वह न केवल लोगों के बीच रहते हैं बल्कि दमन दीव के लोगों के दिलों में रहते हैं) तो बिलकुल भी अतिश्योक्ति नहीं होगी। अन्य चुनावों की भांति वह इस बार भी स्ट्रॉग विजन के साथ चुनाव मैदान में हैं, इसीलिए वह कहते हैं कि राहुल गांधी की विचारधारा के अनुसार दमन दीव में “नफरत के बाजार में हमें प्यार की दुकान खोलनी है।”  इसके अतिरिक्त वह जिस तरह से नौकरियों और अर्थव्यवस्था को लेकर भी एक रोडमैप लेकर चल रहे हैं, वह भी काबिलेतारिफ है। उनका कहना है कि वह नौकरियां पैदा करने और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए भी पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। वह कहते हैं व्यवसायों को सफल बनाने में मदद करने के लिए कर घटाने पर पूरा जोर दिया जाएगा। साथ ही, वह नए बुनियादी ढांचे के निर्माण और अवरुद्ध कारखानों को खोलकर दमन दीव में बेरोजगारी को खत्म करने के लिए भी अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।

     

     

    उनका मानना है कि व्यक्ति के विकास में शिक्षा का बहुत बड़ा रोल होता है, इसीलिए वह शिक्षा के क्षेत्र में निवेश पर भी पूरा फोकस करेंगे। वह कहते हैं कि वर्तमान सरकार और प्रशासन शिक्षा व्यवस्था को लेकर ज्यादा जागरूक नहीं है, लेकिन वह स्कूलों में निवेश करने और यह सुनिश्चित करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं कि सभी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले।

     

    लंबित परियोजनाओं के संबंध में उनका मानना है कि वह दमन दीव की सभी लंबित परियोजनाओं और कार्यक्रमों को पूरा करना सुनिश्चित करेंगे, इसीलिए उन्होंने दमन दीव के सभी लोगों से अपील की है कि वे दमन दीव के भविष्य के लिए वोट करें।
    बता दें दमन और दीव उत्तर-पश्चिमी भारत में एक केंद्र शासित प्रदेश है। इसका क्षेत्रफल 112 वर्ग किमी है। यह भारत का सबसे छोटा प्रशासनिक उपखंड है। इस क्षेत्र में दो जिले, दमन और दीव द्वीप शामिल हैं और इसकी सीमा गुजरात राज्य और अरब सागर की सीमा से लगती है। महाराष्ट्र और गुजरात के बीच स्थित दमन और दीव की अर्थव्यवस्था कृषि, पशुपालन और वानिकी, पर्यटन और उद्योगों पर आधारित है।

     

     

    यहां पहली बार आम चुनाव साल 1987 में हुए थे और कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। साल 1989 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से निर्दलीय प्रत्याशी ने फतह दर्ज की थी। इसके बाद साल 1991, 1996 और 1998 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी ने जीत का परचम फहराया था, हालांकि साल 1999 के चुनाव के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में रहे। इसके बाद साल 2004 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की, इसके बाद साल 2009 और साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने इस जीत पर लगातार दो बार जीत दर्ज की।

     

     

    2019 लोकसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस पार्टी ने केतन दहयाभाई पटेल, भारतीय जनता पार्टी ने लालूभाई बाबूभाई पटेल और बहुजन समाज पार्टी ने सकील लतीफ खान को उम्मीदवार बनाया था। इसके अलावा उमेशभाई बाबूभाई पटेल बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हुए थे, लेकिन बीजेपी प्रत्याशी लालूभाई पटेल ने अपनी जीत कायम रखी, उन्हें 37,597 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी केतन पटेल 27,655 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे और  निर्दलीय उम्मीदवार उमेश बी पटेल 19,938 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे, लेकिन इस बार यहां चुनाव इसीलिए रोमांचक होगा, क्योंकि केतन पटेल ने इस दौरान लोगों के बीच हर दुख-सुख के साथी के रूप में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

    स्ट्रॉग विजन के साथ चुनाव मैदान में हैं दमन दीव से कांग्रेस प्रत्याशी केतन पटेल...
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article संभव संस्था ने किया अग्नि पीड़ित परिवार की मदद

    Related Posts

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    July 18, 2026

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    July 18, 2026

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.