Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा ने चारों विधानसभा में महिला संपर्क अभियान के तहत बैठक कर बनाई चुनावी रणनीति, 20-20 महिलाओं की मंडल टोली महिलाओं से संपर्क कर बताएंगे मोदी सरकार की उपलब्धियां, पहुंचाएंगे पीएम मोदी का संदेश
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा ने चारों विधानसभा में महिला संपर्क अभियान के तहत बैठक कर बनाई चुनावी रणनीति, 20-20 महिलाओं की मंडल टोली महिलाओं से संपर्क कर बताएंगे मोदी सरकार की उपलब्धियां, पहुंचाएंगे पीएम मोदी का संदेश

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा ने चारों विधानसभा में महिला संपर्क अभियान के तहत बैठक कर बनाई चुनावी रणनीति, 20-20 महिलाओं की मंडल टोली महिलाओं से संपर्क कर बताएंगे मोदी सरकार की उपलब्धियां, पहुंचाएंगे पीएम मोदी का संदेश।

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जिन चार बड़ी जातियों का जिक्र बार-बार करते हैं, उनमें से एक नारी शक्ति है। जमशेदपुर महानगर में महिला मतदाताओं को साधने एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को बताने के लिए भाजपा ने विशेष रणनीति तैयार की है। इसको लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा के द्वारा चारों विधानसभा में महिला संपर्क अभियान के तहत बैठक सम्पन्न हुई। जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी के नेतृत्व में जमशेदपुर पुर्वी, पश्चिमी, पोटका एवं जुगसलाई विधानसभा में आयोजित बैठक में अभियान की प्रदेश सह संयोजक लक्ष्मी कुमारी, पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, पूर्व प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, अभियान की जिला संयोजक कल्याणी शरण, सह संयोजक राजपति देवी, जिला मंत्री नीलू मछुआ समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ महिला नेताओं के संग विभिन्न मंडलों के महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं मंडलों की गठित 20-20 महिलाओं की टोली ने भाग लिया। बैठक में मंडलों की महिला टोलियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे प्रमुख योजनाओं से अवगत कराया गया। वहीं, लोकसभा चुनाव में महिलाओं के समर्थन और आशीर्वाद को भाजपा के पक्ष में करने पर व्यापक चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अबकी बार भाजपा के 370 सीट के साथ एनडीए के 400 पार का नारा दिया है। पार्टी के इस संकल्प को पूर्ण करने में आधी आबादी की खास भूमिका होगी। ऐसे में आसन्न लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा की जिम्मेदारी बड़ी है। जिसे पूर्ण करने के लिए आगामी दिनों में मंडलों से 20-20 महिलाओं की टोली अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं से संपर्क करेंगे और उन्हें मोदी सरकार में नारी शक्ति के उत्थान हेतु किए गए कार्यों और प्रयासों की जानकारी देंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार से महिलाओं की चिंता कर उनको अनेकों सौगात दी है। उसका लाभ और प्रधानमंत्री मोदी जी का संदेश महिला कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएंगे और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।

    तीन दिवसीय प्रवास के तहत जमशेदपुर पहुंची महिला संपर्क अभियान की प्रदेश संयोजक लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि महिला मोर्चा का पूरा जोर इस बार हर बूथ पर 370 अतिरक्त वोट भाजपा के पक्ष में करने पर है और इसके क्रियान्वयन के लिए जमीनी स्तर पर रूपरेखा बनाई गई है। मतदान के दिन महिला मतदाताओं को बूथों तक आने में कोई परेशानी ना हो और अधिक से अधिक माताएं-बहनें मतदान केंद्र तक आये, इसके लिए भी रणनीति बनाई गई है। सम्पूर्ण नारी शक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और उनके कार्यों पर भरोसा करती हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी की सोच महिलाओं को सशक्त बनाने की है। भाजपा सरकार ने हमेशा बहनों के लिए काम किया है। आज महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और सशक्तिकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी बन गयी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामनवमी को लेकर कदमा थाना में शांति समिति की बैठक कदमा थाना प्रभारी संजय सुमन की अध्यक्षता में संपन्न हुई
    Next Article भगवानपुर पीपड़ा पीडब्लू डी पथ पर दहिया गांव में आर के होंडा के नजदीक विशाल काय पीपल का पेड़ हुआ धराशाही ।

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.