Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » BIHAR : जमुई में प्रधानमंत्री की जनसभा, मंच पर एक साथ दिखे मोदी-नीतीश
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    BIHAR : जमुई में प्रधानमंत्री की जनसभा, मंच पर एक साथ दिखे मोदी-नीतीश

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    BIHAR : जमुई में प्रधानमंत्री की जनसभा, मंच पर एक साथ दिखे मोदी-नीतीश
    पटनाः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार में एक रैली के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करने के लिए जमुई पहुंच चुके हैं। वह जमुई में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की चुनावी सभा में मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री एक साथ नजर आए।

     

     

    मोदी ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘लोकसभा चुनाव में बिहार की भूमिका इस बार भी बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। यहां के मेरे परिवारजनों ने राज्य की सभी सीटों पर भाजपा-राजग उम्मीदवारों को जिताने का संकल्प लिया है। आज दोपहर करीब 12 बजे जमुई की जनसभा में जनता-जनार्दन से संवाद का सुअवसर मिलेगा।

     

     

    ” बिहार पुलिस ने प्रधानमंत्री की रैली से पहले कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया है। राजग के घटक दलों के बीच हुए सीटों के बंटवारे के तहत भाजपा की सहयोगी लोकजनशक्ति पार्टी  के खाते में गई जमुई सीट से पार्टी प्रमुख चिराग पासवान ने अपने बहनोई अरुण भारती को चुनावी मैदान में उतारा है।

     

     

    जमुई संसदीय सीट का लगातार दो बार प्रतिनिधित्व करने के बाद चिराग इसबार अपने दिवंगत पिता राम विलास पासवान के पुराने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर से अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। चिराग पासवान की पार्टी पांच सीट पर अपने उम्मीदवार उतार रही है।

     

     

    वहीं चिराग ने प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ करते हुए कहा, ‘‘यह लोक जनशक्ति पार्टी  और जमुई के लोगों के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री इस निर्वाचन क्षेत्र से बिहार में अपना अभियान शुरू करने के लिए सहमत हुए हैं। हम उनके 400 से अधिक सीट, जिसमें बिहार की सभी 40 सीटें शामिल हैं, के राजग के लक्ष्य को हासिल करने में मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअरविंद केजरीवाल को CM पद से हटाने की मांग वाली याचिका से HC ने किया इनकार
    Next Article आयुक्त की अध्यक्षता में संथाल परगना प्रमंडल अंतर्गत सभी जिले में बनाए गए वाहन कोषांग के कार्यों की हुई समीक्षात्मक बैठक

    Related Posts

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    November 9, 2026

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    Leon Casino bietet über 10.000 Spiele von mehr als 150 Providern

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.