Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय ने जामताड़ा सदर प्रखंड अंतर्गत अमलाचातर गांव में स्वीप के तहत ग्रामीण महिलाओं के संग गेहूं की कटाई कर वोट के महत्व को समझाया
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय ने जामताड़ा सदर प्रखंड अंतर्गत अमलाचातर गांव में स्वीप के तहत ग्रामीण महिलाओं के संग गेहूं की कटाई कर वोट के महत्व को समझाया

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय ने जामताड़ा सदर प्रखंड अंतर्गत अमलाचातर गांव में स्वीप के तहत ग्रामीण महिलाओं के संग गेहूं की कटाई कर वोट के महत्व को समझाया

    *01 जून को मतदान दिवस के दिन वोट जरूर देना है – जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त*

    स्वीप के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रामीण महिलाओं ने लिया मतदाता शपथ, वोट करेंगे हम*

    आज दिनांक 03.04.2024 को जामताड़ा सदर प्रखंड अंतर्गत अमलाचातर गांव में स्वीप के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार एवं ग्रामीण महिलाओं के संग गेहूं की कटाई कर उन्हें वोट के महत्व को समझाया। इस दौरान उन्होंने सभी से अपील करते हुए 01 जून को मतदान करने हेतु महिलाओं को मतदाता शपथ भी दिलाया एवं कहा कि हम सभी लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष, शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

    *वहीं इस दौरान उपायुक्त ने महिलाओं संग सेल्फी भी ली।*

    वहीं उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त मतदाता जागरूकता एवं शत प्रतिशत मतदान हेतु जिला स्तर पर कई कार्यक्रम किया जा रहा है, हमारा प्रयास है सुदूर गांव के लोग भी बिना किसी डर, प्रलोभन एवं दवाब के अपने माताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

    उन्होंने कहा कि जिनका भी नाम मतदाता सूची में दर्ज है, वो जरूर मतदान करें, साथ ही वैसे मतदाता जिनकी आयु 18 वर्ष हो चुकी है एवं उनका नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है तो वे अपने बीएलओ के माध्यम से या स्वयं अपने मोबाइल फोन से भी वोटर हेल्पलाइन सर्विस के जरिए ऑनलाइन प्रपत्र 6 को 04.05.2024 तक अनिवार्य रूप से भर दें ताकि आप वोट दे सकें, साथ ही उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग मतदाता सूची में अपने नाम आदि का जांच कर लें, अगर कोई त्रुटि है तो इसका बीएलओ के माध्यम से अविलंब सुधार करवा लें।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती रश्मि सिन्हा, जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार सहित ग्रामीण एवं अन्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम नरेंद्र मोदी ने सबको गौरवान्वित किया: काली चरण सिंह
    Next Article लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय एवं उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार ने यूनिक मतदान केंद्र संख्या 341 मध्य विद्यालय केवटजाली का किया निरीक्षण

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.